व्यास नदी किनारे सड़ी-गली हालत में मिला 30 वर्षीय महिला का शव, नहीं हुई शिनाख्त

--Advertisement--

Image

कुल्लू – आदित्य 

ज़िला मुख्यालय में अखाड़ा बाजार स्थित ओल्ड बस स्टैंड में एक महिला का शव बरामद किया गया है, शव गली सड़ी हालात में मिला है और सिर धड़ से अलग है।

पुलिस के अनुसार थाना में सूचना मिली कि व्यास नदी के किनारे एक शव पड़ा है, जिस कारण पुलिस दल मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में ले लिया। शव को पुलिस ने शव गृह में रख दिया है, लेकिन महिला की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है।

पुलिस के अनुसार शव व्यास नदी के किनारे ओल्ड बस स्टैंड/ओल्ड ट्रक यूनियन के समीप नदी किनारे मिला है। बताया जा रहा है कि महिला की आयु करीब 30-50 साल के बीच है।

ये भी जानकारी है कि शव जानवरों ने भी खाया है और कीड़े पड़े हुए है। वहीं पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...