बकलोह ईसीएच हॉस्पिटल के पास गड्ढे दे रहे हादसे को न्यौता, लोकनिर्माण विभाग नही ले रहा सुध

--Advertisement--

Image

बकलोह – भूषण गुरूंग 

बकलोह के पास कुमलाड़ी से लेकर घटासनी तक रोड की इंतनी खस्ता हालत है कि पूछो मत। रास्ते में चलते वक्त कही कही तो सड़क में इतने बड़े बडे गड्डे पड़ चुके है कि गाड़ियों मे तो क्या पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है।

बरसात के चलते पता ही नही चलता की सड़क कहा है और गड्डे कहा है। बकलोह में ईसीएच होस्पिटल के पास तो इतने बड़े बड़े गड्डे पड़ चुके है कि कई लोग इस गड्डे की बजह से चोटिल भी हो चुके है।

कुमलाड़ी से लेकर बाया बकलोह होते हुए घटासनी तक लोकनिर्माण विभाग के अधिकार क्षेत्र में आने के बाबजूद भी इस रोड की सुध नही ली जा रही है। जब कभी भी इस रोड का अखवारों में न्यूज़ छपता है तो लोकनिर्माण विभाग के लोग खाना पूर्ति कर के गड्ढो में मिट्टी और पत्थर भर आते है।

लोगो में संजय कमल संतीश विनय, विक्की, आर्यन कुमार, विजय, भानु, सुमित और सन्नी का कहना है कि इस रोड की एक बार अच्छी तरह से मेटलिंग टायरिंग होनी चाहिए ताकि लोगो को गड्डे से छुटकारा मिल सके।

क्या कहते हैं अधिकारी 

जब इस बाबत कनिष्टअभियंता लोक निर्माण बिभाग ककीरा योग राज से बात की गई तो उन्होंने बताया कि जैसे ही मौसम साफ हो जाता है तो सड़को के गड्डे को पूर्ण रूप से भर दिया जायेगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...