शराब का ठेका खोलने के विरोध में सड़क पर उतरी महिलाएं, हाईवे जाम करने की दी चेतावनी

--Advertisement--

Image

ब्यूरो – रिपोर्ट 

जिला मंडी के जोगेंद्रनगर में रिहायशी इलाके में शराब का ठेका खोलने पर महिलाओं ने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया है।

 

शहर से करीब एक किलोमीटर दूर अपरोच रोड के नजदीक यह शराब का ठेका खुलने जा रहा है, जहां पर शहरी क्षेत्र की महिलाओं ने कड़ा ऐतराज जताकर शराब का ठेका न खोलने को लेकर सड़काें पर उतर आई हैं, इससे माहौल तनावपूर्ण हो गया है।

अभी तक करीब 20 से 25 महिलाओं ने मंडी पठानकोट हाईवे पर एकत्रित होकर अपना विरोध जताया है। साथ ही यह भी कह दिया कि अगर रिहायशी इलाके में शराब का ठेका खोलने की अनुमति राज्य आयकर व सबंधित विभाग देता है तो महिलाएं हाईवे बंद करने से भी गुरेज नहीं करेंगी।

महिलाओं का कहना है शराब का ठेका खुलता है तो यहां नशेडि़यों का जमावड़ा बढे़गा, इससे महिलाओं को परेशानी झेलनी पडे़गी।

अंधेरा होते ही महिलाओं का घर से निकलना मुशकिल होगा। अराजकता का माहौल भी यहां पैदा होगा। इसलिए शराब का ठेका वह खुलने नहीं देंगे। लिहाजा शराब के ठेके को कहीं दूसरी जगह शिफ्ट कर महिलाओं को राहत प्रदान की जाए।

क्या कहते हैं अधिकारी 

वहीं इस मामले में एसडीएम जोगेंद्रनगर डाक्‍टर मेजर विशाल शर्मा का कहना कि वह राज्य आयकर विभाग से इस मामले की विस्तृत जानकारी हासिल कर आगामी कार्रवाई अमल में लाएंगे। शराब के ठेके को लेकर विरोध जता रही महिलाओं से भी बातचीत कर उनकी मांग व समस्या का सही हल करेंगे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...