हिमाचल में एसएमसी शिक्षकों को अनुबंध पर लाने की तैयारी, विभाग ने बनाया प्रस्ताव

--Advertisement--

Image

शिमला – जसपाल ठाकुर 

हिमाचल प्रदेश में 10 साल से नौकरी कर रहे एसएमसी (स्कूल प्रबंधन समिति) शिक्षकों को अनुबंध पर लाने के लिए शिक्षा विभाग ने प्रस्ताव तैयार किया है।

विभाग के मुताबिक यदि शिक्षकों को अनुबंध पर लाया जाता है तो उनके वर्तमान और अनुबंध के वेतन में कितना अंतर होगा, इसका पूरा प्रस्ताव तैयार करके प्रदेश सरकार को भेजा है। इसके मुताबिक हर शिक्षक के वेतन में लगभग 10 हजार का अतिरिक्त मासिक भार सरकार को झेलना होगा।

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने वीरवार को एसएमसी शिक्षकों से मिलने के बाद घोषणा की है कि उनके लिए शीघ्र ही नीति तैयारी की जाएगी। हालांकि, चर्चा यह भी है कि 15 अगस्त को उनके लिए कोई बड़ी घोषणा हो सकती है।

इससे पहले सरकार को अपने भर्ती एवं पदोन्नति नियमों में बड़ा बदलाव करना पड़ सकता है। इसमें सरकार को सफलता मिलती है तो प्रदेश में 2555 एसएमसी शिक्षकों को राहत मिल सकती है।

वेतन में कितना आएगा अंतर

वर्ग,वर्तमान वेतन,अनुबंध का प्रस्तावित वेतन पीजीटी,14978,258, डीपीई,14978,2286000, टीजीटी,14978,22860, सीएंडवी,11609,21360, जेबीटी,9362,17820

एमडीएस की चार सीट ईडब्ल्यूएस के लिए होंगी आरक्षित

हिमाचल प्रदेश के डेंटल कालेज में एमडीएस की चार सीटें अब ईडब्ल्यूएस (आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग ) के लिए आरक्षित होंगी।

इसके लिए डेंटल कालेज के प्रस्ताव पर राज्य सरकार की ओर से प्रस्ताव केंद्र के पास स्वीकृति के लिए भेजा है। ये चार सीटें ईडब्ल्यूएस के कोटे से देेने का फैसला लिया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा एयरपोर्ट के लिए अब और जमीन लेगी सरकार, अधिग्रहण की अधिसूचना जारी

हिमखबर डेस्क  कांगड़ा के गगल एयरपोर्ट को विस्तार देने की...

माता के दर्शन कर लौट रहे पंजाब के श्रद्धालुओं का ट्रक पलटा, मची चीख-पुकार

हिमखबर डेस्क  ज्वालाजी माता मंदिर के दर्शन कर पंजाब लौट...

मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर युवा कांग्रेस ने आयोजित किया रक्तदान शिविर

मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर युवा कांग्रेस ने आयोजित किया...