अधिकारी के निजी मकान के निर्माण में लग रहा था सरकारी सीमेंट, 30 बैग बरामद

--Advertisement--

Image

ऊना, 29 जुलाई – अमित शर्मा 

स्टेट विजिलेंस एंड एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने ऊना मुख्यालय स्थित एक अधिकारी के निर्माणाधीन रिहायशी भवन में छापेमारी की। विजिलेंस की इस छापेमारी के दौरान अन्य विभागों के अधिकारियों को भी शामिल किया गया।

आरोप है कि अधिकारी के निर्माणाधीन भवन में सरकारी सीमेंट का दुरुपयोग किया जा रहा है। विजिलेंस ने अधिकारी के घर छापेमारी कर कुछ तथ्य जुटाए हैं, जिसको लेकर जांच की जा रही है।

जानकारी के मुताबिक जिला के एक बड़े अधिकारी का जिला मुख्यालय से ही सटे एक गांव में रिहायशी भवन निर्माणाधीन है।

इस भवन का निर्माण कार्य सरकारी ठेकेदार द्वारा किया जा रहा है। विजिलेंस को गुप्त सूचना मिली थी कि अधिकारी के रिहायशी भवन के निर्माण में सरकारी सीमेंट का दुरुपयोग किया जा रहा है।

हालांकि एकाएक हुई इस छापेमारी के दौरान निर्माण कार्य में लगे मजदूर और मिस्त्री तक स्तब्ध रह गए। टीम ने मौके पर पहुंचते ही सबसे पहले निर्माण में प्रयोग किए जा रहे सीमेंट की जांच की।

हालांकि टीम को आरोपों के मुताबिक घटनास्थल से सरकारी सीमेंट के नाम पर नोट फॉर सेल के 30 बैग बरामद हुए। जांच पड़ताल को लेकर ठेकेदार ने मौके पर पहुंच दस्तावेज प्रस्तुत कर दिए। वहीं सिविल सप्लाई की टीम भी मौके पर पहुंची, जिन्होंने भवन निर्माण में किए जा रहे सीमेंट को जांचा।

वहीं, स्टेट विजिलेंस एंड एंटी करप्शन ब्यूरो के एसपी बलवीर ठाकुर ने बताया कि जिला के एक अधिकारी के निर्माणाधीन रिहायशी भवन में सरकारी सीमेंट के प्रयोग की शिकायत मिली थी, जिसके बाद टीम ने मौके पर पहुंच कर जांच की।

जांच के दौरान निर्माणाधीन भवन में बरामद हुए सीमेंट की बिलिंग कंपनी द्वारा ठेकेदार के नाम से हुई है, जिसके तथ्यों को क्रॉस चेक किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि विभाग ये भी पता लगा रहा है कि ठेकेदार इस सीमेंट का प्रयोग निजी कार्य के लिए कर सकता है या फिर सरकारी कार्य के लिए हो सकता है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...