जाली बेरोजगार प्रमाण पत्र बना राजस्व विभाग में नौकरी, 20 माह बाद उजागर हुआ मामला

--Advertisement--

Image

सुंदरनगर, 29 जुलाई – नरेश कुमार 

गोहर थाना के अंतर्गत जाली बेरोजगार प्रमाण पत्र बनवाकर नौकरी हासिल करने का आरोप लगाने का मामला सामने आया है।

मामले में जिस व्यक्ति पर आरोप लगे हैं, वह उस नौकरी को छोड़कर दूसरी जगह नौकरी में लग गया है। यह मामला करीब 20 माह बाद उजागर हुआ है। वहीं इस मामले से विभाग की कार्यप्रणाली भी संदेह के घेरे में है।

जानकारी के अनुसार झाबे राम, पुत्र डागु राम, गांव दलीकर, मौवीसेरी, चच्योट जिला मंडी ने गोहर थाना में शिकायत दर्ज करवाई है कि मनीष कुमार, पुत्र गंगा राम, निवासी टिकरी, डा मौवीसेरी, चच्योट ने पटवार खाना मौवीसेरी के सहायक पद के लिए बेरोजगार प्रमाण पत्र तहसील गोहर से जाली बनवाकर नौकरी हासिल की है।

शिकायत में कहा गया है कि इसका साक्षात्कार 20 अक्टूबर 2020 को SDM गोहर के कार्यालय में हुआ था। आरोप है कि मनीष कुमार का भाई पटवारी के पद पर नौकरी कर रहा है।

धोखे से मनीष कुमार द्वारा बेरोजगार प्रमाण पत्र तहसील कार्यालय चच्योट से बनवाकर विभाग की आंखों में धूल झोंक कर करीब 20 महीने तक मौवीसेरी में पटवारी सहायक के पद पर नौकरी की व नौकरी छोड़ने के बाद वर्तमान में दूसरी जगह नौकरी कर रहा है।

उधर, शुक्रवार को मामले की पुष्टि करते हुए एसपी मंडी शालिनी अग्निहोत्री ने बताया कि शिकायत मिलने पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। मामले में गहनता से जांच की जा रही है, जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...