ज्वाली गोलीकांड के आरोपी को भेजा 14 दिन की न्यायिक हिरासत में

--Advertisement--

Image

ज्वाली – अनिल छांगू

पुलिस थाना ज्वाली के अधीन चलवाड़ा में घटित गोलीकांड के आरोपी करतार सिंह को गुरुवार मको जवाली कोर्ट में पेश किया गया, जहां से आरोपी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

जांच अधिकारी मनजीत मनकोटिया ने बताया कि रविवार रात को करतार सिंह ने अपने पड़ोसी अजय कुमार पर चोर समझ कर गोली दाग दी थी लेकिन भगवान का शुक्र रहा कि अजय कुमार को पीठ व सिर पर छर्रे ही लगे थे। अजय कुमार टीएमसी टांडा में उपचाराधीन है।

पुलिस ने करतार सिंह के खिलाफ धारा 307 व आर्म्ड एक्ट के तहत मुकद्दमा दर्ज कर गिरफ्तार किया था, जिसे मंगलवार को कोर्ट में पेश किया गया था, जहां से उसे दो दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया था।

गुरुवार को आरोपी करतार सिंह को दोबारा कोर्ट में पेश किया गया, जहां से आरोपी करतार सिंह को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। डीएसपी जवाली मनोज कुमार ने इसकी पुष्टि की है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...