राजस्थान में मिग-21 विमान हादसे में मंडी का सपूत मोहित शहीद

--Advertisement--

Image

मंडी, 29 जुलाई  – नरेश कुमार 

राजस्थान के बाड़मेर में मिग-21 विमान हादसे में मंडी का सपूत शहीद हो गया है। ये विमान हादसा बीती रात करीब 9 बजे पेश आया। शहीद की पहचान मोहित पुत्र राम प्रकाश निवासी संधोल के रूप में हुई है।

मोहित पायलट के पद पर तैनात था। बताया जा रहा है कि 15 दिन पहले ही मोहित छुट्टियों के दौरान पैतृक गांव आया था।  हालांकि मोहित का परिवार चंडीगढ़ में ही रहता है।

मोहित के पिता राम प्रकाश भारतीय सेना से कर्नल के पद से सेवानिवृत हुए हैं। फ़िलहाल स्पष्ट नहीं हो पाया है, लेकिन बताया जा रहा है कि मोहित का अंतिम संस्कार चंडीगढ़ में ही होगा। डीसी अरिंदम चौधरी ने मोहित के शहीद होने की पुष्टि की है।

बता दें कि राजस्थान के बाड़मेर में भारतीय वायुसेना का मिग-21 विमान बीती रात करीब 9 बजे क्रैश हो गया। जोरदार धमाके के साथ लोगों को आग की बड़ी लपटें दिखाई दी। मिग-21 क्रैश की सूचना से गांव में अफरा तफरी मच गई।

बताया जा रहा है कि विमान का मलबा भी आधे किमी के दायरे में फैल गया। वहीं हादसे में दोनों पायलट शहीद हो गए।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...