आज फिर HRTC की बस दुर्घटनाग्रस्त, 15 चोटिल

--Advertisement--

Image

शिमला, 28 जुलाई – जसपाल ठाकुर

जिला शिमला में एक और बस हादसा हुआ है। कोटखाई तहसील में एचआरटीसी (HP 03B-6053) की एक बस के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से 15 लोग घायल हुए हैं। बस जराई से ठियोग जा रही थी कि सुबह क़रीब 8 बजे बेऊन के पास हादसे का शिकार हो गई। बस सड़क से फिसलकर करीब 60 फुट नीचे खेत में पलट गई।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार बस में सवार सभी यात्रियों को चोटें आई हैं। हालांकि किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। एक किशोर की हालत गंभीर बताई गई है। एसएचओ कोटखाई मदन लाल की अगुवाई में पुलिस का दल घटनास्थल पर राहत व बचाव कार्य में जुटा है। घायलों को उपचार के लिए सिविल अस्पताल ठियोग लाया जा रहा है।

कोटखाई समेत आसपास के इलाकों में वीरवार सुबह से भारी बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने प्रदेश में आज भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

बता दें कि पिछले कल शिमला के समीप हीरानगर में एचआरटीसी की शिमला-नगरोटा रूट की बस के खाई में गिरने से 23 वर्षीय युवक की मौत हुई थी, जबकि 20 अन्य घायल हुए थे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...