केन्द्रीय विद्यालय नलेटी में मनाई गई शौर्य का प्रतीक ‘कारगिल विजय दिवस’ की 23वीं वर्षगाँठ

--Advertisement--

Image

देहरा – आशीष कुमार

कारगिल विजय दिवस की 23वीं वर्षगाँठ के अवसर पर केन्द्रीय विद्यालय नलेटी में भारतीय सेना के शौर्य का प्रतीक ‘कारगिल विजय दिवस’ मनाया गया |

इस साल कारगिल विजय की 23 वीं वर्षगांठ है | देश के लिए कुर्बान हुए जवानों को नमन किया गया | इस हेतु प्राचार्या स्वाति अग्रवाल ने शहीदों की प्रतिमा के आगे दीप प्रज्ज्वलन किया तथा पुष्प अर्पित कर उनकी शहादत को याद किया | प्राचार्या महोदया ने अपने उद्बोधन में कहा कि भारतीय सेना के शौर्य और पराक्रम का प्रतीक कारगिल विजय दिवस हर साल 26 जुलाई को मनाया जाता है |

साल 1999 में कारगिल युद्ध में देश के वीर – जवानों ने अदम्य शौर्य और वीरता का परिचय देते हुए 26 जुलाई 1999 को पाकिस्तान को धूल चटा दी थी | भारत ने विजय की पताका फहराई और देश के स्वाभिमान के इस प्रतीक को ‘ऑपरेशन विजय’ नाम दिया गया |

कारगिल विजय दिवस के मौके पर देशवासी अपने प्राणों की आहुति देकर भारत – माता की रक्षा करने वाले वीर जवानों को याद करते हैं और उन्हें श्रद्धांजलि देते है|

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...