महिला के अपहरण की कोशिश: टैक्सी चालक शादी का बना रहा था दबाव, भागने में कामयाब

--Advertisement--

Image

ब्यूरो – रिपोर्ट

कुल्लू में महिला के अपहरण का मामला सामने आया है। महिला बड़ी मुश्किल से व्यक्ति की चंगुल से छूट कर भागी। जिसके बाद उसने इसकी सूचना पुलिस काे दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

जानकरी के अनुसार जरी क्षेत्र की एक महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह अपने 8 साल के बेटे के साथ ससुराल में रहती है। उसके पति की मौत हो चुकी है। राजीव नाम का टैक्सी चालक उसे बार-बार फोन कर परेशान करता है और शादी करने का दबाव बना रहा है।

इसी बीच जब वह अपनी जेठानी के साथ बंदरोल जा रही थी तो MPCL के परिधि गृह के पीछे जायरु पानी के पास पहुंचे तो वहां राजीव मौजूद था। राजीव ने उसे जबरदस्ती टैक्सी में बैठा लिया। जब उसने शोर मचाने की कोशिश की तो उसने जान से मारने की धमकी दी।

राजीव टैक्सी को मनाली की तरफ ले जा रहा था। उसकी जेठानी ने इसकी सूचना परिजनों को दी। पतलीकूहल के पास वह बड़ी मुश्किल से रजीव की चंगुल छुटकर भाग निकलने में कामयाब हो गई। जिसके बाद राजीव वहां से फरार हो गया।

जिसके बाद उसने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने महिला की शिकायत पर टैक्सी चालक राजीव के खिलाफ यौन शोषण करने, अपहरण करने समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...