नशे में धुत्त होकर नदी में नहाने उतरे थे सात दोस्त, एक पानी में समाया

--Advertisement--

Image

सिरमौर – नरेश कुमार राधे 

जिला सिरमौर के मुख्यालय नाहन से सटी मारकंडा नदी में डूबने से एक युवक की मौत हो गई।

रविवार को शंभूवाला क्षेत्र के सात दोस्त नितिन, मनीष, अमित, प्रवीण, हिमांशु, संजय व सुमित नहाने के लिए मारकंडा नदी के कुंड में उतर गए। इनमें से एक की डूबने से मौत हो गई।

मृतक की पहचान 24 वर्षीय सुमित निवासी रखनी शंभूवाला तहसील नाहन के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि सभी लोग नशे में थे।

घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन की ओर से तहसीलदार नाहन माया राम शर्मा, डीएसपी मुख्यालय मीनाक्षी भारद्वाज, पुलिस टीम होमगार्ड, प्रथम पैरा और पांवटा साहिब के गोताखोरों द्वारा ने खोज अभियान शुरू किया गया।

डीएसपी मीनाक्षी ने बताया कि यदि पुलिस समय पर नदी में नहीं पहुंची तो कुछ युवक ओर भी डूब सकते थे। गोताखोरों की मदद से शव बरामद कर लिया गया है।

लाश को पोस्टमार्टम के लिए नाहन मेडिकल कालेज भेज दिया है। शेष छह युवक जो कि नशे में थे उन्हें भी मेडिकल के लिए मेडिकल कालेज नाहन पुलिस के साथ भेज दिया ।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हवा के साथ नाचते फूल, अंबर को चूमती चोटियां, AC भी फेल, हिमाचल आकर यहां न घूमे, तो ट्रिप बेकार

हिमखबर डेस्क पर्यटन नगरी डलहौज़ी के समीप डैनकुंड इन दिनों प्रकृति...

पालमपुर से चोरी हुई कार हमीरपुर में बरामद, पुलिस को देख गाड़ी छोड़कर फरार हुए आरोपी

हिमखबर डेस्क कांगड़ा जिला के पालमपुर से चोरी हुई कार...

हिमाचल की तरक्की में भागीदार बनेगा नॉर्वे, CM सुक्खू ने निवेश के लिए आमंत्रित की कंपनियां

हिमखबर डेस्क मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा है कि...

शिमला ग्रीष्मोत्सव: मालरोड पर महानाटी में एक साथ झूमीं 320 महिलाएं, नशा मुक्ति का दिया संदेश

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के एतिहासिक रिज...