शिमला में सेब से लदे ट्रक की ब्रेक हुई फेल, 30 गाड़ियों को मारी टक्कर, 6 लोग घायल

--Advertisement--

Image

शिमला – जसपाल ठाकुर 

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में सोमवार दिन को एक जबदस्त सड़क हादसा हो गया. भट्टाकुफर सब्जी मंडी के पास एक सेब से लदे ट्रक की ब्रेक फेल हो गई. इस ट्रक ने करीब 30 गाड़ियों को टक्कर मारी.

इस हादसे में करीब 6 लोगों के घायल होने की आशंका है. सभी घायलों को अस्पताल ले जाया गया है. बताया जा रहा है कि लोक निर्माण विभाग के दफ्तर की दीवार से टकराकर ट्रक रुका.

वहीं पुलिस का कहना है कि हादसा कैसे हुआ इसकी जांच की जा रही है. शुरुआती जांच में लग रहा है कि ट्रक में कोई तकनीकी खराबी थी जिसकी वजह से हादसा हुआ है.

पुलिस का कहना है कि जांच के बाद ही हादसे के असल कारणों का पता चल पाएगा.

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हवा के साथ नाचते फूल, अंबर को चूमती चोटियां, AC भी फेल, हिमाचल आकर यहां न घूमे, तो ट्रिप बेकार

हिमखबर डेस्क पर्यटन नगरी डलहौज़ी के समीप डैनकुंड इन दिनों प्रकृति...

पालमपुर से चोरी हुई कार हमीरपुर में बरामद, पुलिस को देख गाड़ी छोड़कर फरार हुए आरोपी

हिमखबर डेस्क कांगड़ा जिला के पालमपुर से चोरी हुई कार...

हिमाचल की तरक्की में भागीदार बनेगा नॉर्वे, CM सुक्खू ने निवेश के लिए आमंत्रित की कंपनियां

हिमखबर डेस्क मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा है कि...

शिमला ग्रीष्मोत्सव: मालरोड पर महानाटी में एक साथ झूमीं 320 महिलाएं, नशा मुक्ति का दिया संदेश

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के एतिहासिक रिज...