महिला ने फंदा लगाकर की अपनी इहलीला समाप्त

--Advertisement--

Image

देहरा – आशीष कुमार 

पुलिस थाना देहरा के अंतर्गत एक महिला से पेड़ से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने मौका पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

मामला दर्ज करके आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। मृतक महिला की पहचान नीलम कुमारी पत्नी कुलदीप चंद के रूप में हुई है, जिसने घर के समीप जंगल में रविवार सुबह पेड़ से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।

मामले की जांच के दौरान पुलिस ने महिला के घर से डिप्रेशन की दवाइयां भी कब्जे में ली हैं। महिला की चार बेटियां और एक बेटा है।

पुलिस को आशंका है कि महिला का पति कैंसर मरीज होने के चलते शायद वह डिप्रेशन में थी।

डीएसपी देहरा अंकित शर्मा ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि पुलिस ने मामला दर्ज करके घटना की जांच आरंभ कर दी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा एयरपोर्ट के लिए अब और जमीन लेगी सरकार, अधिग्रहण की अधिसूचना जारी

हिमखबर डेस्क  कांगड़ा के गगल एयरपोर्ट को विस्तार देने की...

माता के दर्शन कर लौट रहे पंजाब के श्रद्धालुओं का ट्रक पलटा, मची चीख-पुकार

हिमखबर डेस्क  ज्वालाजी माता मंदिर के दर्शन कर पंजाब लौट...

मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर युवा कांग्रेस ने आयोजित किया रक्तदान शिविर

मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर युवा कांग्रेस ने आयोजित किया...