
नगरोटा सूरियां – शिव गुलेरिया
जिला कांगड़ा, विकासखंड नगरोटा सूरियां के तहत पड़ती ग्राम पंचायत नंदपुर भटोली में आज सुबह-सुबह एक बड़ा हादसा पेश आया।
आपको बता दें ट्रक नंबर HP 94 A 6045 जोकि क्रेशर बजरी से लोड नंदपुर भटोली के एक व्यक्ति के निजी निर्माण कार्य की सामग्री आपूर्ति के लिए जा रहा था । किंतु मंजिल तक पहुंचने से लगभग 200 मीटर पहले ही हादसे का शिकार हो गया।
जैसे ही ट्रक के नंदपुर गुलेर मुख्य सड़क मार्ग को छोड़ कर ग्राम पंचायत नंदपुर भटोली द्वारा निर्मित रास्ते की ओर रुख करते ही तकरीबन मुख्य सड़क से 60 मीटर दूरी पर कुछ वर्ष पहले नाले के समीप बनाए गए डंगे के टूट जाने से बजरी से भरा हुआ ट्रक नाले में गिर गया।
हादसा खतरनाक था लेकिन गनीमत यह रही कि हादसे में ट्रक तो क्षतिग्रस्त हुआ मगर ट्रक में सवार ड्राइवर सहित दो अन्य व्यक्ति सुरक्षित बाल बाल बच गए। हादसे के वक्त लोगों का हुजूम इकट्ठा हो गया ।
वहीं घटनास्थल पर एकत्रित स्थानीय ग्रामीणों ने कुछ वर्ष पूर्व पंचायत द्वारा करवाए गए इस कार्य पर कई तरह के प्रश्नचिन्ह लगा दिए।
