साईकल पर भारत भ्रमण के लिए निकला अधिराज दे रहा राष्ट्रीय एकीकरण,विश्वशांति व पर्यावरण सरंक्षण का संदेश

--Advertisement--

Image

शाहपुर पहुंचने पर रोटरी क्लब के सदस्यों ने किया स्वागत।

शाहपुर – नितिश पठानियां

झारखंड राज्य के जमशेदपुर का 27 वर्षीय युवक अपने सपने को साकार करने के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने साईकिल पर निकला हुआ है यह युवक बीते एक वर्ष 6 महीने में अपनी 32000 हजार किमी से अधिक की यात्रा को पूरा करके इन दिनों हिमाचल प्रदेश की वादियों से गुजर रहा है, जिसमें आज शाहपुर में पहुंचा तथा आज रोटरी क्लब शाहपुर के सदस्यों के साथ शाहपुर में रुकेगा युवक का सपना पूरे भारत भ्रमण का है

दरअसल, जब आपके दिमाग में किसी सपने को पूरा करने का जुनून सवार हो जाता है तो फिर आप उस सपने को साकार करने के लिए निकल पड़ते हैं। हालांकि उसका अंजाम भी आपको मालूम नहीं होता, बस मंजिल ही नजर आती है।

अपने ऐसे ही सपने को पूरा करने के लिए इन दिनों झारखंड के जमशेदपुर का 27 वर्षीय अधिराज भारत भ्रमण पर निकला हुआ है तथा बीएसी इंटीरियर डिजाइनिंग की है साथ ही अक्टूबर 2021 को अधिराज ने अपने घर से इस यात्रा की शुरूआत की थी। अभी तक 29 राज्यों से होकर गुजरने वाला अधिराज 32 हजार किमी से अधिक का सफर तय करते हुए हिमाचल प्रदेश पहुंचा है।

वहीं आज रोटरी क्लब शाहपुर के सदस्यों के साथ मिले व राष्ट्रीय एकीकरण , विश्वशांति, पर्यावरण के सरक्षण पर चर्चा की। अधिराज यहां से अब लेह-लद्दाख जा रहा है जहां से जम्मू-कश्मीर, से पूर्वित्तर राज्यों से होते हुए जमशेदपुर बापिस पहुंचकर अपनी यात्रा को पूरा करेगा।

अधिराज ने बताया कि अपनी यात्रा के दौरान वह राष्ट्रीय एकीकरण,विश्व शांति व पर्यावरण को प्रदूषण से बचाने का संदेश दे रहा है। लोगों से अधिक से अधिक पेड़ पौधे लगाने और उन्हें भविष्य के लिए बचाने का आहवान कर रहा अधिराज का मानना है कि अगर आपने कभी कोई पेड़ पौधा नहीं काटा, तो इसका मतलब यह नहीं कि आप पौधे लगाएंगे भी नहीं,यदि भविष्य सुरक्षित रखना है तो हर नागरिक को इसे अपना नैतिक कर्तव्य मानना होगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

शुभेंदु अधिकारी पश्चिम बंगाल के नए मुख्यमंत्री, कल रवींद्र जयंती के मौके पर लेंगे शपथ

हिमखबर डेस्क पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को...

शादी समारोह से लौट रहे युवक के साथ दर्दनाक हादसा, खाई में गिरी कार; गंभीर घायल

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के जिला शिमला में गुरूवार देर...