डेढ़ साल बाद विकास खंड कांगड़ा के प्रधानों की बैठक संपन्न

--Advertisement--

Image

कांगड़ा – राजीव जसवाल

आज विकास खंड कांगड़ा के प्रधानों की बैठक घुरकड़ी के सागर होटल में आयोजित हुई। कोविड के कारण करीब डेढ़ वर्ष बाद यह बैठक आयोजित की गई है। जिसमें सर्व समिति से घुरकड़ी के प्रधान अनिल धमीर को संगठन का प्रधान बनाया गया। सभी ने एकमत होकर बिना चुनाव के आपसी सहमति से यह फ़ैसला लिया।

इस दौरान अनिल धमीर ने बताया कि यहां सभी एकसाथ है विकास के लिए सरकार की ओर से बेहतरीन राशि मिल रही है। जिसका सभी प्रधान अपनी अपनी पंचायतों के विकास के लिए भरपूर उपयोग भी कर रहे हैं। ग्राम सभा एक जनपरिवार है जिसके लिए हम हमेशा सहायता के लिए मौजूद है।

प्रधान अनिल धमीर ने कहा कि उन्हें आगामी बैठको के लिए एक बेहतरीन सामुदायिक भवन सरकार से चाहिए जिसके लिए उन्होंने सरकार से मांग भी की है। जिसके लिए वह काफी प्रयास कर रहे हैं उन्होंने बताया कि सरकार अगर राशि देकर सामुदायिक भवन बनवाने में सहायता करे तो वह खुद अपनी ओर से भी 1 से 2 लाख रुपए भवन निर्माण को देने के लिए तैयार है।

इस दौरान घुरकड़ी के प्रधान अनिल धमीर, उपप्रधान केवल चौधरी, उपप्रधान गुरजीत कौर, महासचिव कुलदीप कुमार, सचिव सुभाष चंद, रेखा देवी, कुसुम लता, राजिंदर कौर, रिंपल कुमार, सलाहकार निर्मल सिंह, कोषाध्यक्ष दिलबर सिंह, सदस्य सुदर्शना देवी सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

शुभेंदु अधिकारी पश्चिम बंगाल के नए मुख्यमंत्री, कल रवींद्र जयंती के मौके पर लेंगे शपथ

हिमखबर डेस्क पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को...

शादी समारोह से लौट रहे युवक के साथ दर्दनाक हादसा, खाई में गिरी कार; गंभीर घायल

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के जिला शिमला में गुरूवार देर...