गंगथ के दिवंगत नायब तहसीलदार स्वर्गीय राजेंद्र सिंह पठानिया के परिवार जनों को शांत्वना राशि की प्रदान

--Advertisement--

Image

नूरपुर – देवांश राजपूत

हिमाचल प्रदेश राजस्व अधिकारी महासंघ ने गंगथ के दिवंगत नायब तहसीलदार स्वर्गीय राजेन्द्र सिंह पठानिया के सेवाकाल के दौरान मृत्यु हो जाने पर गहरी संवेदना व्यक्त की है ।

प्रदेश राजस्व अधिकारी महासंघ का एक दल तहसीलदार सुरभि नेगी की अगुवाई में शोक संतप्त परिवार को उनके घर नूरपुर जाकर मिला व नकद पचास हजार रुपये की सांत्वना राशि राहत के तौर पर उनके परिवार जनों को महासंघ की तरफ से प्रदान की गई।

दिवंगत नायब तहसीलदार राजेंद्र पठानिया की सेवाकाल के दौरान लम्बी बीमारी के कारण मृत्यु हो गई थी। प्रदेश राजस्व अधिकारी महासंघ ने यह निर्णय लिया है कि भविष्य में अगर किसी भी तहसीलदार या नायब तहसीलदार का सेवाकाल के दौरान अकस्मात निधन हो जाता है तो प्रदेश महासंघ की तरफ से एक सन्मानित राशि शोक सन्तप्त परिवार जनों को राहत के रुप में प्रदान की जाएगी।

इस दौरान नूरपुर के नायब तहसीलदार देश राज ठाकुर भी उपस्थित थे।

– जयगोपाल शर्मा
अध्यक्ष प्रदेश राजस्व अधिकारी महासंघ
Contact 7018223105

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

अमेरिका के मोटल में लगी भीषण आग, भारतीय दम्पति और बेटी की मौत

हिमखबर डेस्क अमेरिका के Ohio राज्य में एक मोटल में...

काँगड़ा में सिक्यूरिटी गार्ड एवं सुपरवाइजर के 150 पदों के लिए साक्षात्कार 6 से 10 जुलाई तक

हिमखबर डेस्क क्षेत्रीय रोजगार अधिकारी अक्षय कुमार ने सूचित किया...

वन विभाग में रखे जाएंगे रिटायर्ड नायब तहसीलदार, कानूनगो-पटवारी, आवेदन 20 तक

हिमखबर डेस्क वन वृत्त हमीरपुर में वन भूमि के सर्वे,...