शिब्बो थान मंदिर भरमाड़ में प्रथम मेले में जयकारों से गूंज उठा समैला

--Advertisement--

Image

 

भलाड शिबू ठाकुर उपमंडल ज्वाली के अंतर्गत ग्राम पंचायत भरमाड़ के सिद्ध शिब्बो थान मंदिर में आज रविवार को प्रथम मेले में झंडा चढ़ाने की रस्म महन्त तिलक राज के तत्वावधान में की गई.

शिब्बो थान गोगावीर का एक मात्र ऐसा मंदिर है जो भक्त शिब्बो थान के नाम से जाना जाता है और यहां जहरवीर की पूजा बाबा शिब्बो थान के नाम से होती है.

वहीं बाबा शिब्बो थान के दरवार में अरदास व डेरा पूजा के साथ मेले का शुभारंभ किया गया. मंदिर में सुबह चार बजे से ही श्रद्धालुओं की भीड़ जुटनी शुरू हो गई थी. महन्त तिलक राज द्वारा की गई विधिवत पूजा – अर्चना से मेला शुरू हुआ.

रविवार सुबह से ही पूरा भरमाड़ क्षेत्र बाबा शिब्बो थान के जयकारों से समैला गूंज उठा. मंदिर को दूलहन की तरह सजाया गया. बाबा शिब्बो थान मंदिर में हिमाचल के साथ साथ पंजाब से श्रद्धालु पहुंचना शुरू हो गए.

मेला शुरू होते ही कुछ ही देर में भीड़ सैकड़ों श्रद्धालुओं में तब्दील हो गई और बाबा शिब्बो थान के मुख्य द्वार से श्रद्धालुओं की लाइनें लगनी शुरू हो गई. श्रद्धालुओं ने अपने परिवार के शीश नवाते हुए अपने परिवार की सुख – शांति की कामना की.

बाबा शिब्बो थान के दर्शनों के बाद श्रद्धालुओं ने मिठाइयां मेले में किस्ती, झूले आदि का भी लुफ्त उठाया.

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...