हिमाचल में मल्टी टास्क वर्कर की भर्ती में महिलाओं को सीमेंट की बोरी उठवा कर दौड़ाना दुर्भाग्यपूर्ण: मनमोहन सिंह

--Advertisement--

Image

ज्वाली – अनिल छांगु

हिमाचल प्रदेश में मल्टी टास्क वर्कर की भर्ती के लिए महिलाओं से सीमेंट का कट्टा उठवाया जा रहा है और इसके वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं और सवाल खड़े किए जा रहे हैं. यह बात कांग्रेस के जिला कांगड़ा पंचायती राज संगठन के अध्यक्ष मनमोहन सिंह ने एक अनोपचारिक वार्ता में कही.

उन्होंने आज एक कार्यक्रम के दौरान जॉन स्तर पर कार्य वितरित किये वहीं चर्चा की और प्रो चन्द्र कुमार के पक्ष में वोट डालने और उन्हें भारी मतों से जिताने के लिए लोगों से आग्रह किया उन्होंने सरकार पर महिलाओं के साथ क्रूरता के आरोप लगाए हैं.

उन्होंने महिलाओं से सीमेंट के बोरे उठाने पर हैरानी जताते हुए कहा कि एक तरफ सरकार महिलाओं के उत्थान के बड़े-बड़े दावे कर रही है और कई योजनाएं चलाई जा रही हैं.

वहीं, दूसरी तरफ 50 किलो की सीमेंट की बोरी उठवाकर दौड़ाया जा रहा है. इसके कई वीडियो वायरल हो रहे हैं. जिसमें साफ नजर आ रहा है कि सरकार किस तरह से महिलाओं का उत्पीड़न कर रही है।

उन्होंने कहा कि महिलाओं को मल्टी टास्क वर्कर की भर्ती से वंचित करने के लिए उन्हें कठिन टास्क दिए जा रहे हैं. सरकार भर्ती के लिए दोहरे मापदंड अपना रही है. महिलाओं के लिए इस तरह के जान बूझ इस तरह के टास्क दिए जा रहे हैं जिन्हें पूरा नहीं कर सकती हैं.

एक तरफ प्रदेश में सरकारी विभागों में भर्तियां नहीं हो रही हैं वहीं, दूसरी तरफ पढ़े लिखे लोग भी मल्टी टास्क वर्कर की भर्ती देने के लिए पहुंच रहे हैं, ताकि अपना घर चला सकें. उन्होंने आरोप लगाया कि बोरा लेकर दौड़ करवाना महज एक वहाना है रखा फिर वही जाएगा जिसे सरकार चाहेगी ।

उन्होंने कहा कि महिलाओं से सीमेंट के बोरे उठवाना शर्मनाक है. बता दें कि हिमाचल प्रदेश के सरकारी विभागों में सरकार द्वारा मल्टी टास्क वर्कर भर्ती किए जा रहे हैं. इसके तहत हर जिले में विभागों द्वारा खासकर महिलाओं को सीमेंट की बोरी उठवाकर दौड़ाया जा रहा है.

उन्होंने कहा की आज यह लोगों की मजबूरी है कि वह दौड़ रहे हैं पर पर जल्द ही लोग चुनाबों में इन्हें दौड़ा कर सता से बाहर करेंगे और साफ सुथरी और लोगों का सम्मान औऱ गरीबों का भला करने बाली कांग्रेस पार्टी को सत्ता में लाएगी ।

इस मौके पर राजीव गाँधी पंचायती राज संगठन के ब्लॉक अध्यक्ष देस राज उपाध्यक्ष रिंकू उप प्रधान खरोटा लखबिन्दर सिंह उप प्रधान हरनोटा रफीक मोहम्मद बीडीसी घार जरोट बीडीसी अमलेला यूथ कांग्रेस ज्वाली के अध्यक्ष शशि चौधरी सदस्य साहिल बाजबा अरुण लालिया विनोद कुमार अमन मन्हास आदि मौजूद रहे ।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कन्फ्यूजन खत्म, कल एक ही दिन होगी अष्टमी और नवमी

हिमखबर डेस्क  चैत्र नवरात्रि पर्व में अष्टमी और नवमी को...

कितने दिन का होगा लॉकडाउन? दुनिया के सामने सबसे बड़ा संकट, मोदी ने दिए क्या संकेत?

हिमखबर डेस्क  मिडल ईस्ट में जारी जंग और तनाव थमने...

सरकार हिमाचल में बसाएगी 3 नए सैटेलाइट शहर, HUDCO और HIMUDA के बीच MoU साइन

हिमखबर डेस्क  प्रदेश में तीन नए सैटेलाइट शहरों के विकास...