गौ शाला सठवीं में किया गया पीपल वृक्ष का पौधारोपण

--Advertisement--

Image

हमीरपुर – अनिल कपलेश

हिंदू राष्ट्र शक्ति और गौ शाला दख्योरा ग्राम पंचायत सठवीं ने गौ शाला के पास दो पीपल के वृक्षों का पौधारोपण किया।

जिसमें मुख्य रूप से हिंदू राष्ट्र शक्ति के गौ शाला प्रकोष्ठ अध्यक्ष जिला हमीरपुर विनोद कुमार, सदस्य अरविंद शर्मा, मदन लाल कपलेश , राजीव कुमार तथा गौ शाला कमेटी के प्रधान बिक्रम सिंह, कोषाध्यक्ष दलेल ठाकुर सदस्य श्रवण सिंह,कर्म सिंह, मनोहर लाल, करतारी देवी, संतोष कुमारी, सर्बी देवी, बांती देवी, निर्मला देवी तथा महंती देवी आदि मौजूद रहे।

इस मौके पर कमेटी प्रधान बिक्रम सिंह ने पीपल के बारे में विचार भी सांझा किए। उन्होंने बताया की पीपल बिषेली कार्बन डाइऑक्साइड को सोखता है और प्राणवायु मतलब ऑक्सीजन छोड़ता है। पीपल के वृक्ष की छाया ठंडी होती है। पीपल खून को भी साफ करता है तथा यह सुजाक, कफ दोष, डायबिटीज, ल्यूकोरिया, सांसों के रोग में भी काफी लाभदायक होता है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में हजारों कर्मचारियों को राहत, नियमितीकरण के नियम बदले; अब 6 माह का नुकसान नहीं

हिमाचल में नियमितीकरण का इंतजार कर रहे हजारों कर्मचारियों...