चंबी स्टेडियम के अस्तित्व को बचाने के लिए आगे आए चंबी यूथ एंड स्पोर्ट्स क्लब सहित स्थानीय कांग्रेस नेता केवल सिंह पठानिया

--Advertisement--

Image

शाहपुर – नितिश पठानियां

विधानसभा क्षेत्र शाहपुर में आज एक ऐसा वाक्य देखने को मिला जहां कुछ लोग चंबी मैदान में बिना अनुमति के खेलों का आयोजन करने लगे थे। जिसमे गीले मैदान में गाड़ियों को दौड़ाया जाना था और स्टेडियम के बीच खूंटे गाड़ दिए गए थे।

जैसे ही चंबी यूथ एडं स्पोर्ट्स के पदाधिकारियों को पता चला तो वे तुंरत स्थानीय कांग्रेस नेता केवल सिंह पठानिया सहित मैदान में पहुँचे ओर उनको रोक कर मैदान की सुरक्षा को लेकर उन लोगो को रोका।

जब उनसे पूछा कि आप यहाँ ये अपना आयोजन कैसे कर रहे है तो उनका कहना था कि हमारे पास जिलाधीश मोहदय की अनुमति है। जब उनसे केवल सिंह पठानिया सहित यूथ एंड स्पोर्ट्स के पदाधिकारियों ने अनुमति पत्र मांगा तो बो नही दिखा पाए ।

जब स्थानीय कांग्रेस नेता केवल सिंह पठानिया ने जिलाधीश महोदय से फोन पर संपर्क करके बात की तो पता चला कि उनकी परमिशन तो दाड़ी मैदान की थी। तो उनको बाइज्जत कहा गया कि अपना कार्यक्रम आप बही करे जहाँ आपको अनुमति मिली है।

चंबी युथ एन्ड स्पोर्ट्स के पदाधिकारियों का कहना था कि भविष्य में कोई भी बिना परमिशन के इस स्टेडियम में कार्यक्रम नही करने दिया जाएगा। जो परमिशन लेकर कार्यक्रम करेगा तो इस स्टेडियम के रखरखाव की जिम्मेदारी भी उसी की होगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में हजारों कर्मचारियों को राहत, नियमितीकरण के नियम बदले; अब 6 माह का नुकसान नहीं

हिमाचल में नियमितीकरण का इंतजार कर रहे हजारों कर्मचारियों...