
हिमखबर – डेस्क
फिटर, इलेक्ट्रीशियन, वेल्डर ट्रेड में आईटीआई प्रशिक्षण पूरा करने वाले और अंतिम साल का प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे युवाओं के लिए रोज़गार का सुनहरा अवसर है।
हिमाचल के जिला कांगड़ा के राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान धर्मशाला में 15 जुलाई को अरोरा आइरन एंड रोलिंग मिल्स प्राइवेट लिमिटेड लुधियाना द्वारा कैंपस साक्षात्कार का आयोजन किया जा रहा है।
इस साक्षात्कार में किसी भी राज्य के आईटीआई प्रशिक्षित युवक जिन्होंने व्यवसाय फिटर, इलेक्ट्रीशियन, वेल्डर में प्रशिक्षण पूरा कर लिया है या अंतिम वर्ष का प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं और वे इस साक्षात्कार में भाग ले सकते हैं।
यह जानकारी इस संस्थान के नियुक्ति अधिकारी राजीव कुमार ने दी। उन्होंने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी 15 जुलाई सुबह 10 बजे आईटीआई धर्मशाला में आकर साक्षात्कार में भाग ले सकते हैं।
चयनित उम्मीदवारों को कंपनी द्वारा पहले साल (अप्रैंटिस) 12 हजार वेतन अदायगी बिना किसी कटौती के और रहने की सुविधा मुफ्त उपलब्ध करवाई जाएगी।
साथ ही दोपहर का भोजन कंपनी की कैंटीन में 15 रुपए में उपलब्ध होगा। एक साल के बाद 14 हजार रुपए प्रतिमाह वेतन अदायगी की जाएगी।
साक्षात्कार में भाग लेने वाले उम्मीदवार अपने साथ 10वीं और आईटीआई के मूल प्रमाण पत्र, आधार कार्ड और तीन फोटोग्राफ व अन्य सभी प्रमाण पत्रों की फोटोकापियां लेकर आएं।
अधिक जानकारी के लिए संस्थान कार्यालय दूरभाष नंबर 01892-223182 और संबंधित कंपनी के नंबर 7837382773 पर संपर्क कर सकते हैं।
