करंट लगने से 4 भैंसों की मौत, बिजली बोर्ड के खिलाफ लापरवाही का मामला दर्ज

--Advertisement--

Image

सिरमौर – नरेश कुमार राधे

जिला सिरमौर के प्रमुख औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब में बिजली बोर्ड की लाइन टूटने से एक किसान की भैंसों को करंट लगा, जिससे 4 भैंसों की मौत हो गई। यह घटना कालाअंब क्षेत्र के रामपुर जट्टान गांव में सोमवार शाम को पेश आई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार रामपुर ग्राम के समीप बिजली बोर्ड की तार टूटी हुई थी। जिसे कि बिजली बोर्ड ने ठीक नहीं किया था। इसी दौरान सोमवार को रामपुर जाटान के किसान बलदेव सिंह की भैंसे भी उस क्षेत्र में घास चरने आ गई।

जैसे ही भैंसों ने घास चरना शुरू किया, तो अचानक से चारों भैंसे बिजली के करंट की चपेट में आने से मौके पर ही मर गई। जिससे बलदेव सिंह को 1 लाख 60 हजार रुपए का नुकसान हुआ है।

बलदेव सिंह ने बिजली के करंट से भैंसों की मौत पर कालाअंब पुलिस थाना में बिजली बोर्ड के खिलाफ लापरवाही का मामला दर्ज करवाया है। इसके साथ ही पशुपालन विभाग के डाक्टरों ने भैंसों का पोस्टमार्टम में मौत का कारण बिजली का करंट लगना बताया है। करंट की चपेट में आने के चलते चार भैंसों की मृत्यु हो गई है। जिससे लाखों का नुक्सान हुआ है।

उधर, मामले की पुष्टि अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सिरमौर बबीता राणा ने की है। उन्होंने बताया कि करंट की चपेट में आने से चार भैंसों की मौत हुई है, जिसके चलते बिजली बोर्ड के खिलाफ लापरवाही का मामला दर्ज किया गया है

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

लोक गायक इंद्रजीत की एक पहल ने बदला ट्रेंड, मोनाल की जगह कृत्रिम ‘कलगी’ बनी लोगों की पहली पसंद

हिमखबर डेस्क ‘हिमाचली टोपी’ जिसे पहाड़ी टोपी भी कहा जाता है,...

स्कूल के समीप रंगड़ों ने मां समेत दो बच्चों पर किया हमला, अस्पताल में भर्ती

हिमखबर डेस्क जनपद के जोगिंद्रनगर उपमंडल के द्राहल क्षेत्र में...