जसूर में एलिवेटेड फ्लाईओवर का कार्य जल्द होगा शुरू, 28 किमी पर खर्च होंगे 828 करोड़

--Advertisement--

Image

नूरपुर – देवांश राजपूत

पठानकोट-मंडी फोरलेन के तहत जसूर में एलिवेटेड फ्लाईओवर का निर्माण कार्य जल्द शुरू होने की उम्मीद है। नूरपुर में कंडवाल से भेडखड्ड तक करीब 28 किलोमीटर फोरलेन का निर्माण होगा। इस पर 828 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है।

आइआरबी कंपनी ने जसूर में एलिवेटेड फ्लाईओवर का निर्माण कार्य शुरू करने की कवायद शुरू कर दी है। कंपनी जल्द इसका निर्माण कार्य शुरू करेगी।

आइआरबी कंपनी ने फ्लाईओवर का निर्माण कार्य शुरू करने के लिए ट्रैफिक सर्विस लेन में डाइवर्ट करने के लिए पुलिस व प्रशासन को पत्र लिखा है। फ्लाईओवर बनने के बाद लोगों को ट्रैफिक की समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा।

एलिवेटेड फ्लाईओवर करीब 910 मीटर लंबा और 24 मीटर के करीब चौड़ा होगा। इसके करीब 30 स्पैन होंगे। दोनों तरफ साढ़े 11-11 मीटर मार्ग होगा, बीच में डिवाइडर और किनारों पर रेलिंग होगी। इसके निर्माण के समय बाजार में मार्ग के किनारे दोनों ओर की सर्विस लेन में ट्रैफिक के जाने-आने की व्यवस्था की जाएगी।

आइआरबी कंपनी के सीजएम हरप्रीत सिंह का कहना है कंपनी ने कंडवाल से भेडखड्ड तक बनने वाले फोरलेन का निर्माण कार्य शुरू कर दिया है। जसूर में एलिवेटेड फ्लाईओवर बनाया जाएगा। इसका कार्य भी जल्द शुरू किया जाएगा।

एनएचएआइ के प्रोजेक्‍ट डायरेक्‍टर अनिल सेन ने कहा आइआरबी कंपनी ने उपमंडल नूरपुर के तहत फोरलेन का निर्माण कार्य शुरू कर दिया है और इसे दो वर्ष में पूरा किया जाएगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

नशा तस्कर की अवैध संपत्ति पर चला बुलडोजर, सरकारी भूमि पर कब्जा कर बनाया था घर

हिमखबर डेस्क नशीले पदार्थों के अवैध नेटवर्क के खिलाफ जीरो...

चालक की लापरवाही से बस से गिरी महिला, सिर में आई गंभीर चोट…PGI तक चला इलाज; अब दर्ज हुआ केस

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर सदर थाना पुलिस ने...

श्री श्री रविशंकर से मिले सुक्खू, प्राकृतिक खेती और बेसहारा गौवंश के संरक्षण पर हुई चर्चा

हिमखबर डेस्क मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज बेंगलुरु में...