चिंतपूर्णी में बरात गए कांगड़ा के युवक को चार लोगों ने पीटा, पुलिस थाने पहुंचा मामला

--Advertisement--

Image

परागपुर – आशीष कुमार

चिंतपूर्णी पुलिस ने शुक्रवार शाम को जोड़बड़ में चार युवकों पर एक युवक की पिटाई करने पर मामला दर्ज किया है। पुलिस ने यह मामला शिकायतकर्ता साहिल चौहान पुत्र अशवनी चौहान, निवासी स्वाणा, तहसील जसवां, जिला कांगड़ा की लिखित शिकायत पर पंजीकृत किया है।

शिकायतकर्ता ने अपनी शिकायत में दर्ज करवाया कि वह उपरोक्त पते का रहने वाला है तथा शुक्रवार को वह अपने निजी काम से जोड़बड़ आया हुआ था। जहां पर अक्षय सहोता पुत्र किरपाल सिंह, निवासी जाखधार, तहसील देहरा, जिला कांगड़ा, रिषभ सिंह उर्फ रिशु, निवासी जाखधार, तहसील देहरा, जिला कांगड़ा, सौरभ राणा निवासी टिप्परी तहसील देहरा, जिला कांगड़ा व अमित कुमार निवासी रायपुर मरवाड़ी, तहसील घनारी, जिला ऊना ने आपसी रंजिश के कारण उसका रास्ता रोक कर पिटाई की।

इस झड़प में साहिल चौहान को गंभीर चोटें आई हैं। उक्त युवकों द्वारा उसे जान से मारने की धमकी भी दी गई है। वहीं पुलिस द्वारा शिकायतकर्ता की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है।

थाना प्रभारी रोहिणी ठाकुर ने बताया यह लोग एक बरात में आए थे, जहां आपसी रंजिश के कारण मारपीट हुई। युवक को कुछ चोटें आई हैं।वही युवक के साथ मारपीट करने वाले चार युवकों पर मामला दर्ज कर लिया गया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

नशा तस्कर की अवैध संपत्ति पर चला बुलडोजर, सरकारी भूमि पर कब्जा कर बनाया था घर

हिमखबर डेस्क नशीले पदार्थों के अवैध नेटवर्क के खिलाफ जीरो...

चालक की लापरवाही से बस से गिरी महिला, सिर में आई गंभीर चोट…PGI तक चला इलाज; अब दर्ज हुआ केस

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर सदर थाना पुलिस ने...

श्री श्री रविशंकर से मिले सुक्खू, प्राकृतिक खेती और बेसहारा गौवंश के संरक्षण पर हुई चर्चा

हिमखबर डेस्क मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज बेंगलुरु में...