विवाहित महिला को अगवा कर दो लोगों ने किया दुष्‍कर्म, पीड़ि‍ता की ज्‍वेलरी तक बेच दी

--Advertisement--

Image

शिमला – जसपाल ठाकुर

जिला शिमला के दूरदराज क्षेत्र की रहने वाली विवाहित महिला ने दो लोगों पर अपहरण कर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। आरोप है कि आरोपित महिला को उत्तराखंड के त्यूणी ले गए और वहां पर दुष्कर्म किया। आरोपितों ने महिला के गहने तक बेचने की धमकी दी। महिला किसी तरह आरोपितों के चंगुल से छूट कर घर पहुंची।

शिमला के महिला पुलिस थाना में इसको लेकर मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपितों को पकडऩे के लिए टीमें भेज दी हैं।

पुलिस को दी शिकायत में महिला ने बताया कि कुछ दिन पहले दो लोग उसे उत्तराखंड के त्यूणी ले गए। दोनों आरोपित महिला को पहले से जानते थे।

महिला का आरोप है कि दोनों ने उससे दुष्कर्म किया। एक आरोपित ने उसकी पिटाई की और उसके गहने (कान के टाप्स) बेचने के लिए भी मजबूर किया।

पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। शिकायतकर्ता महिला को पुलिस ने सुरक्षा प्रदान कर दी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

नशा तस्कर की अवैध संपत्ति पर चला बुलडोजर, सरकारी भूमि पर कब्जा कर बनाया था घर

हिमखबर डेस्क नशीले पदार्थों के अवैध नेटवर्क के खिलाफ जीरो...

चालक की लापरवाही से बस से गिरी महिला, सिर में आई गंभीर चोट…PGI तक चला इलाज; अब दर्ज हुआ केस

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर सदर थाना पुलिस ने...

श्री श्री रविशंकर से मिले सुक्खू, प्राकृतिक खेती और बेसहारा गौवंश के संरक्षण पर हुई चर्चा

हिमखबर डेस्क मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज बेंगलुरु में...