बरातियों का वाहन खाई में गिरा, युवक की मौत व दूल्‍हे का भाई घायल

--Advertisement--

Image

चम्बा – भूषण गुरुंग

हिमाचल प्रदेश के जिला चंबा में दर्दनाक हादसा हुआ है। बरात जा रहे युवकों का वाहन खाई में गिरने से शादी की खुशियां मातम में बदल गईं। हादसे में दूल्‍हे का भाई सुनील कुमार भी गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि एक रिश्‍तेदार की मौत हो गई।

जिला चंबा के उपमंडल चुराह के नकरोड़-चांजू मार्ग पर एक एसयूवी कार के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से उसमें सवार एक युवक की मौत हो गई है, जबकि चार लोग घायल हैं। मृतक की शिनाख्‍त 32 वर्षीय राहुल पुत्र कर्म सिंह गांव तीसा चुराह चंबा के रूप में हुई है।

वही गाड़ी में सवार चार लोग अभिनव, धीरज, सुनील व रोहित घायल हैं। अभिनव कोटी का रहने वाला है, जबकि तीन अन्य तीसा के ही रहने वाले हैं। घटना शुक्रवार रात के वक्त पेश आई है। यह लोग तीसा से चांजू के लिए बरात के साथ गए थे।

रात के वक्त काफी बारिश हो रही थी। जैसे ही गाड़ी खल्ली नामक स्थान पर पहुंची तो चालक ने गाड़ी से नियंत्रण खो दिया और गाड़ी सड़क से नीचे सीधे खाई में जा गिरी। इस हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि चार घायल हैं। गंभीर घायलों को पुलिस ने लोगों की सहायता से खाई से निकालकर सड़क तक पहुंचाया।

वहां से गाड़ी के माध्यम से मेडिकल कालेज चंबा लाया, जहां पर उनका इलाज चल रहा है। बताया जा रहा है गंभीर रूप से घायलों को टांडा मेडिकल कालेज एवं अस्‍पताल रेफर करने की तैयारी है।

घटना की पुष्टि डीएसपी मयंक चौधरी ने की है। उन्होंने बताया पुलिस ने घटना को लेकर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

नशा तस्कर की अवैध संपत्ति पर चला बुलडोजर, सरकारी भूमि पर कब्जा कर बनाया था घर

हिमखबर डेस्क नशीले पदार्थों के अवैध नेटवर्क के खिलाफ जीरो...

चालक की लापरवाही से बस से गिरी महिला, सिर में आई गंभीर चोट…PGI तक चला इलाज; अब दर्ज हुआ केस

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर सदर थाना पुलिस ने...

श्री श्री रविशंकर से मिले सुक्खू, प्राकृतिक खेती और बेसहारा गौवंश के संरक्षण पर हुई चर्चा

हिमखबर डेस्क मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज बेंगलुरु में...