आल्टो कार में चिट्टे की तस्करी करते 2 युवक गिरफ्तार

--Advertisement--

Image

बिलासपुर, 05 जुलाई – सुभाष चंदेल

जनपद की एसआईयू टीम ने दो युवकों को चिट्टे सहित गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार एसआईयू टीम प्रभारी एएसआई नरेंद्र कौंडल की अगुवाई में टीम अजय, राकेश, अंकज सोमवार शाम के समय कोठीपुरा जा रहे थे।

इसी दौरान नेशनल हाईवे 202 पर कोठीपुरा चौक के पास एक आल्टो कार आई, जिसे पुलिस ने चेकिंग के लिए रोका। जिस पर युवक घबरा कर भागने लगे। उन्होंने अपनी जेब से एक पुड़िया सड़क की नाली की तरफ फैंक दी। पुलिस टीम ने थोड़ी दूरी पर उसे पकड़ लिया और फैंकी हुई पुड़िया भी बरामद कर ली। जांच करने पर पुड़िया से 3.32 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ।

टीम प्रभारी ने बताया कि दोनों युवक भराड़ी थाना क्षेत्र के है। यह चिट्टा भराड़ी क्षेत्र में बेचने के लिए ले जा रहे थे। पुलिस थाना सदर में मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई की जा रही हैं। मामले की पुष्टि डीएसपी हेडक्वार्टर राज कुमार ने की है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

शुभेंदु अधिकारी पश्चिम बंगाल के नए मुख्यमंत्री, कल रवींद्र जयंती के मौके पर लेंगे शपथ

हिमखबर डेस्क पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को...

शादी समारोह से लौट रहे युवक के साथ दर्दनाक हादसा, खाई में गिरी कार; गंभीर घायल

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के जिला शिमला में गुरूवार देर...