निर्माण स्थल पर सीमेंट का खंभा वाहन पर गिरने से तीन लोगों की मौत

--Advertisement--

Image

व्यूरो रिपोर्ट

हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में मंगलवार को सुबह एक निर्माण स्थल पर मालवहन में इस्तेमाल होने वाले एक वाहन पर सीमेंट का एक खंभा गिरने से तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया। राज्य आपदा प्रबंधन के वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि मंडी जिला आपात संचालन प्रकोष्ठ (डीईओसी) से मिली जानकारी के अनुसार, सुबह करीब साढ़े चार बजे कहलियार में एक निर्माण स्थल पर सीमेंट का खंभा वाहन पर गिर गया। उस समय वाहन में पांच लोग सवार थे।

उन्होंने बताया कि घायल व्यक्ति को इलाज के लिए मंडी के एक अस्पताल भेजा गया है। घटना संबंधी विस्तृत जानकारियों का इंतजार है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...