नाबालिग से रेप, पुलिस ने दबोचा आरोपी, कोर्ट ने पांच दिन रिमांड पर भेजा

--Advertisement--

Image

व्यूरो रिपोर्ट

पर्यटन नगरी कसौली में एक नाबालिग के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार छतीसगढ़ का एक प्रवासी परिवार कसौली के साथ लगते नालवा कस्बे में एक कोठी में केयरटेकर का काम करता है।

23 जून की शाम इस परिवार की 13 वर्षीय बेटी की अपनी मां के साथ कुछ कहासुनी हो गई। बेटी नाराज होकर घर से भाग कर किम्मुघाट चौक पर पहुंच गई। जहां उसे अकेला देख 34 वर्षीय संदीप शर्मा उसे बहलाफुसला कर अपने घर कसौली ले गया।

जहां उसने उसके साथ बलात्कार किया और अपने घर में ही कैद कर लिया। रात भर जब लड़की घर नहीं लौटी तो मां-बाप ने पुलिस थाना में बेटी की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई। जैसे ही इस बात की भनक संदीप को लगी तो उसने लड़की को रात आठ बजे अपने घर से छोड़ दिया।

लड़की रात को जैसे-तैसे अकेली अपने घर पहुंची और अपनी मां को सारा हाल सुनाया। पुलिस ने आरोपी को उसके घर से हिरासत में लिया और लड़की को मेडिकल करवाने के लिए सीएचसी धर्मपुर ले गई। जहां से प्राथमिक निरीक्षण के बाद लड़की को आईजीएमसी शिमला रैफर कर दिया गया।

डीएसपी परवाणू प्रणव चौहान ने बताया कि पुलिस ने पोक्सो एक्ट 4 की धारा -363, 376, 342, 323 व 506 के अंतर्गत दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। कोर्ट ने आरोपी को तीन दिन के रिमांड पर भेजा है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

ब्रेकिंग: मनाली में CBI की बड़ी कार्रवाई, सेना का असिस्टेंट गैरिसन इंजीनियर ₹93 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

हिमखबर डेस्क केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) की भ्रष्टाचार निरोधक शाखा...

भाजपा के झूठे प्रचार का मुंहतोड़ जवाब देगी कांग्रेस, 2027 में और कम हो जाएंगे BJP विधायक

हिमखबर डेस्क एक दिवसीय दिल्ली दौरे से हिमाचल लौटे प्रदेश...

बरोटीवाला में शराब की 530 पेटियाें से लदा ट्रक पकड़ा, नहीं मिला परमिट…चालक हिरासत में

बद्दी - रजनीश ठाकुर औद्योगिक क्षेत्र बद्दी-बरोटीवाला में शराब माफिया...