शिक्षा बोर्ड ने बढ़ाया विद्यार्थियों का इंतजार, आज नहीं इस दिन निकलेगा दसवीं का रिजल्‍ट

--Advertisement--

Image

धर्मशाला – राजीव जस्वाल

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने दसवीं के परीक्षार्थियों का इंतजार बढ़ा दिया है। शिक्षा बोर्ड दसवीं का परीक्षा परिणाम आज सोमवार को नहीं निकल रहा है। बोर्ड ने 27 जून को परिणाम घोषित करने की तैयारी की थी। लेकिन परीक्षा परिणाम तैयार नहीं हो पाया है।

बोर्ड अधिकारियों का कहना है कि रिजल्‍ट में अभी कुछ काम बाकी है। इस कारण परीक्षा परिणाम को दो दिन बाद निकाला जा रहा है। इससे पहले शिक्षा बोर्ड ने परीक्षा परिणाम निकालने के लिए 24 या 25 जून का दिन तय किया था, लेकिन काम पूरा न होने के कारण 27 जून की तिथि‍ तय की गई थी और अब अधिकारियों का कहना है अभी दो दिन का और समय लग सकता है।

अंकतालिका व अवार्ड लिस्ट को फिर से जांचने के लिए वक्त लग रहा है। यह प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही परिणाम घोषित किया जाएगा। अभी कुछ काम बाकी है। जिस कारण बोर्ड परिणाम को घोषित नहीं कर रहा है, ताकि बाद में विद्यार्थियों को किसी तरह कि दिक्कत न हो, इसलिए क्रास मैचिंग व क्रास चेक किया जा रहा है।

दसवीं के करीब 90625 विद्यार्थियों ने टर्म एक व दो की परीक्षा दी है। परीक्षार्थियों को बेसब्री से परीक्षा परिणाम का इंतजार है। विद्या‍र्थियों के साथ-साथ उनके अभिभावक भी रिजल्‍ट के इंतजार में हैं। जून महीना खत्‍म होने वाल है व विद्या‍र्थियों ने आगामी कक्षा में प्रवेश व कोचिंग भी लेनी है, जिसमें वह लेट हो रहे हैं।

ऐसे में दसवीं कक्षा के परीक्षार्थियों की धुकधुकी बढ़ गई है। बोर्ड ने भी दसवीं के परीक्षा परिणाम को अंतिम रूप दे दिया है। लेकिन कुछ क्वेरीज आने के कारण अब दो दिन का वक्त लग सकता है।

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष डा. सुरेश कुमार सोनी का कहना है दसवीं का परीक्षा परिणाम तैयार किया जा रहा है। सूचियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। अंकतालिका व अवार्ड लिस्ट चेक की जा रही है।

कुछ क्वेरीज आई हैं, इसके चलते अभी दो दिन तक रुकना पड़ेगा। दो दिन में परिणाम घोषित होगा। कल सोमवार को परीक्षा परिणाम घोषित नहीं हो रहा है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

लोक गायक इंद्रजीत की एक पहल ने बदला ट्रेंड, मोनाल की जगह कृत्रिम ‘कलगी’ बनी लोगों की पहली पसंद

हिमखबर डेस्क ‘हिमाचली टोपी’ जिसे पहाड़ी टोपी भी कहा जाता है,...

स्कूल के समीप रंगड़ों ने मां समेत दो बच्चों पर किया हमला, अस्पताल में भर्ती

हिमखबर डेस्क जनपद के जोगिंद्रनगर उपमंडल के द्राहल क्षेत्र में...