शिकारी के लगाए फंदे में फंसा तेंदुआ, वन्य जीव संरक्षण की टीम ने किया रैस्क्यू

--Advertisement--

Image

व्यूरो रिपोर्ट

डाडासीबा वन परिक्षेत्र की वन वीट चनौर में रविवार को एक तेंदुआ अज्ञात शिकारी द्वारा लगाई गई लोहे की तार के फंदे (फाही) में फंस गया, जिसे कड़ी मशक्कत के बाद वन्य जीव संरक्षण की टीम ने रैस्क्यू कर गोपालपुर चिड़ियाघर भेज दिया है।

जानकारी के अनुसार पंचायत जम्बल के वार्ड नंबर-5 बेही-घमलेहड़ में किसी अज्ञात शिकारी द्वारा रास्ते के किनारे बाड़ में लोहे की तार की फाही लगाई थी, जिसमें इस तेंदुए का अगला पैर फंस गया। सुबह-सुबह तेंदुए की दहाड़ सुनकर स्थानीय लोग इस जगह पर इकट्ठे हो गए और वन परिक्षेत्र अधिकारी डाडासीबा विनोद शर्मा को इसकी जानकारी दी।

रेंज ऑफिसर विनोद शर्मा और वन गार्ड प्रदीप कुमार ने मौके पर पहुंच कर स्थिति का जायजा लिया और तेंदुए को छुड़ाने के लिए वाइल्ड लाइफ हमीरपुर से संपर्क किया। तेंदुए को देखने के लिए लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई थी।

मौके पर पहुंचे डाडासीबा पुलिस ने लोगों को इस स्थान से दूर हटा दिया। दोपहर लगभग 3 बजे वाइल्ड लाइफ हमीरपुर और गोपालपुर चिड़ियाघर से आई रैस्क्यू टीम ने संयुक्त अभियान चला कर इस तेंदुए को बेहोश कर फंदे से छुड़ा लिया।

मौके पर आए हमीरपुर वन्य जीव संरक्षण के वैटर्नरी डाॅ. नितिन ने बताया कि यह नर तेंदुआ था, जिसकी उम्र लगभग 2 साल आंकी गई है। उन्होंने कहा कि तेंदुए को पिंजरे में डाल कर गोपालपुर चिड़ियाघर भेज दिया है।

उधर, डाडासीबा पुलिस ने अज्ञात शिकारी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

प्रधानमंत्री मोदी आज सभी मुख्यमंत्रियों से करेंगे बात, मिडल ईस्ट के बिगड़े हालात पर होगी चर्चा

 हिमखबर डेस्क  प्र्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को देश के सभी...

फिर चर्चा में सिरमौर की अनोखी शादी || दो भाइयों की पत्नी बनने वाली है मां, सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले में अनोखी शादी...

दर्दनाक हादसा || तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से पत्रकार विनोद कुमार की मौत

हिमखबर डेस्क  ऊना-भोटा मुख्य सड़क पर लठियानी के समीप एक...

8000 दीपों से जगमगाया मां बाला सुंदरी धाम, रामनवमी पर भव्य आरती से गूंजा वातावरण

हिमखबर डेस्क  रामनवमी के पावन पर्व पर उत्तर भारत के...