दिल्ली से गरली आ रहा सेवानिवृत्त शिक्षक को अम्ब रेलवे स्टेशन पर लूटा

--Advertisement--

Image

परागपुर – आशीष कुमार

दिल्ली से अपने घर गरली आ रहे 79 वर्षीय बुजुर्ग सेवानिवृत्त शिक्षक वेद प्रकाश सूद को अम्ब (ऊना) रेलवे स्टेशन पर 11 लाख रुपए के जेवरात व करीब 1 लाख 20 हजार रुपए की नकदी सहित दिनदहाड़े लुटेरों ने लूट कर बड़ी वारदात को अंजाम दिया है।

रेलवे पुलिस ऊना में इस मामले की लिखित शिकायत दर्ज होने के बाद भी अभी लुटेरे पुलिस की पकड़ से बाहर हैं। हालांकि रेलवे स्टेशन अम्ब में यात्रियों की सुविधा के लिए जगह-जगह सीसीटीवी कैमरे भी लगे हुए हैं लेकिन इसके बावजूद अभी तक उक्त चोर गिरोह पुलिस के हत्थे न लगने पर पीड़ित बुजुर्ग वेद प्रकाश सूद परेशान हैं।

स्थानीय लोगों की बात मानें तो यहां ऐसी लूटपाट का यह कोई पहला मामला नहीं है, इससे पहले भी कई ऐसी वारदातें अम्ब रेलवे स्टेशन पर पेश आ चुकी हैं। मामला क्या है यह तो रेलवे पुलिस की जांच के बाद ही साफ हो पाएगा।

सामान गाड़ी से नीचे उतारने का बहाना कर किया हाथ साफ

लुटेरों के हाथों लुट चुके गरली के पीड़ित बुजुर्ग वेद प्रकाश सूद ने इस वारदात की लिखित शिकायत रेलवे पुलिस ऊना में दर्ज करवाते हुए यहां बेखौफ घूम रहे उक्त लुटेरा गिरोह के खिलाफ तुरंत सख्त कार्रवाई की मांग उठाई है।

वेद प्रकाश सूद का कहना है कि मैं 16 जून को दिल्ली से दौलतपुर चौक रूट पर रात करीब साढ़े 10 बजे निकलने वाली हिमाचल रेलवे एक्सप्रैस ट्रेन में सवार होकर अपने घर गरली आ रहा था, तो अम्ब रेलवे स्टेशन पर 17 जून सुबह 9:15 बजे उतरने से पहले ही उक्त ट्रेन में बैठे कुछ युवा लुटेरों ने उनका बैग व ब्रीफकेस यह कह कर खींच लिया कि आपका यह सामान गाड़ी से नीचे उतार देते हैं।

लेकिन उक्त 8-10 युवा लुटेरों का यह गिरोह उनके ब्रीफकेस से उक्त कीमती सामान लेकर देखते ही देखते वहां से अचानक आंखों से ओझल हो गया। उन्होंने बताया कि ब्रीफकेस में किसी रिश्तेदार की शादी के लिए बनाए करीब 11 लाख रुपए की लागत से सोने के जेवरात व एक लाख 20 हजार रुपए थे जिसे वे लूट कर ले गए। उन्होंने बताया कि इसकी शिकायत रेलवे पुलिस ऊना में दर्ज करवाई है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

लोक गायक इंद्रजीत की एक पहल ने बदला ट्रेंड, मोनाल की जगह कृत्रिम ‘कलगी’ बनी लोगों की पहली पसंद

हिमखबर डेस्क ‘हिमाचली टोपी’ जिसे पहाड़ी टोपी भी कहा जाता है,...

स्कूल के समीप रंगड़ों ने मां समेत दो बच्चों पर किया हमला, अस्पताल में भर्ती

हिमखबर डेस्क जनपद के जोगिंद्रनगर उपमंडल के द्राहल क्षेत्र में...