हिमाचल में बोतलबंद पानी खरीदना महिला को पड़ा महंगा, पीते ही बेहोश

--Advertisement--

Image

ब्यूरो – रिपोर्ट 

हिमाचल में एक महिला को बोतलबंद पानी खरीदना महंगा पड़ गया।

बाजार से खरीदी गई बोतल से पानी पीते ही महिला की तबीयत खराब हो गई, उसे तुरंत ही अस्पताल में दाखिल किया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर पानी की बोतल को कब्जे में ले लिया है।

शुरुआती जानकारी के मुताबिक आगरा निवासी पिंकी देवी जोगिंदर नगर के सेरी में परिवार के साथ रहती हैं। शनिवार देर शाम जोगिंदर नगर में पानी की 2 बोतल खरीदी, एक बोतल से पानी पिया ही था कि अचानक तबीयत बिगड़ने लगी।

वोमिट होते ही वो बेहोश हो गई। पति ने उसे अस्पताल पहुंचाया। आपात सेवा में तैनात डॉक्टर माणिक्य ने प्राथमिक उपचार किया नाजुक हालत देखते हुए उसे आपात वार्ड में दाखिल कर लिया गया।

जोगिंदरनगर के एसडीएम डॉ मेजर विशाल शर्मा ने मामले की गहनता की जांच के आदेश पुलिस को जारी किए हैं।

डीएसपी लोकेंद्र नेगी ने बताया कि महिला के बयान के आधार पर जांच शुरू कर दी गई है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में हजारों कर्मचारियों को राहत, नियमितीकरण के नियम बदले; अब 6 माह का नुकसान नहीं

हिमाचल में नियमितीकरण का इंतजार कर रहे हजारों कर्मचारियों...