हिमाचल में “रेव पार्टी” का पर्दाफाश, लाखों का कैश व बेशकीमती नशीले पदार्थ सहित 8 गिरफ्तार

--Advertisement--

Image

कुल्लू – आदित्य

मणिकर्ण घाटी में पुलिस ने “रेव पार्टी” में इस्तेमाल हो रहे नशीले पदार्थ की बरामदगी सहित 8 को गिरफ्तार किया है। दबिश में पुलिस ने लाखों रुपए भी जब्त किए हैं। साथ में चरस सहित अन्य नशीले पदार्थ भी बरामद किए गए हैं।

पुलिस अधीक्षक गुरुदेव शर्मा ने बताया कि बीती रात पार्वती घाटी के शिल्हा गांव में रेव पार्टी का आयोजन किया जा रहा था। म्यूजिक व साउंड सिस्टम की अनुमति अलवर के रहने वाले कशिश गुल्याणी को जारी हुई थी। पुलिस द्वारा अचानक रेड की गई ।

दबिश के दौरान युवक हेमंत तोमर के कब्जा से 201 बोतलें अंग्रेजी शराब व बीयर बरामद हुई। साथ ही 46 ग्राम चरस व 27,230 रुपए भी बरामद हुए।

बाहरी राज्यों से लाकर पर्यटकों को रेव पार्टी में अंग्रेजी शराब परोसी जा रही थी। हेमंत तोमर को गिरफ्तार कर लिया गया है, जिसे अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड हासिल किया जाएगा।

पार्टी के संचालक युवक कशिश गुल्याणी (24) के कब्जे से से 6.43 ग्राम MDMA, 0.18 ग्राम LSD व दो लाख नौ हजार रुपये बरामद हुए है। पार्टी में मौजूद रायसन निवासी धर्मेन्द्र कुमार से 7.24 ग्राम चरस व 85500/- रुपये बरामद हुए हैं।

पार्टी में मौजूद कर्नाटक के रहने वाले पांच युवको चेतन, संदेश, महमूद सुलेमान, रेहान तथा नितिन उजमली नीलकंण्ठया के कब्जे से 35.09 ग्राम चरस, 0.18 ग्राम MDMA तथा एक LSD पेपर बरामद किए गए हैं।

युवको के खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम व आबकारी अधिनियम के तहत अलग-अलग मुकदमे पंजीकृत थाना किए गए हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...