कांगड़ा : टैक्सी वाले और दिल्ली के श्रद्धालु भिड़े, चार घायल महिला गंभीर

--Advertisement--

Image

कांगड़ा – राजीव जसबाल 

हिमाचल प्रदेश के जिला कांगड़ा में टैक्सी बालों और दिल्ली के श्रद्धालुओं के बीच झगड़ा होने का समाचार प्राप्त हुआ है। जिसमें श्रद्धालुओं और टैक्सी वालों को गंभीर चोटें आई हैं।

इस झगड़े में गीता नाम की श्रद्धालुओं को गंभीर चोटें आई हैं। घायलों को सिविल अस्पताल कांगड़ा में उपचार दिया गया है।

जानकारी के अनुसार दिल्ली से 9 श्रद्धालु कांगड़ा ब्रजेश्वरी मंदिर में दर्शन के लिए आए थे। उन्होंने तहसील चौक कांगड़ा में अपनी टैक्सी पार्क कर दी और माता के दर्शन को चले गए।

जब वह वापस आए तो उनकी टैक्सी किया गया एक टैक्सी लगी हुई थी। जब उन्होंने टैक्सी हटाने को कहा तो इसी बात पर उनकी स्थानीय टैक्सी चालकों के साथ झड़प हो गई और झगड़ा इतना बढ़ गया कि नौबत मारपीट पर आ गई।

जब मारपीट की सूचना पुलिस को मिली तो पुलिस मौके पर पहुंच गई और उन्होंने घटना का जायजा लिया। पुलिस ने मौके पर श्रद्धालुओं के बयान लिए।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...