भाभी से दुष्कर्म कर देवर फरार, पुलिस ने लुधियाना से किया गिरफ्तार

--Advertisement--

Image

मंडी – नरेश कुमार

जिला मंडी के जोगेंद्रनगर में भाभी के साथ दुष्कर्म करने के आरोपित देवर को पुलिस ने लुधियाना से गिरफ्तार किया है। आरोपित की पहचान अमन कुमार निवासी गली नंबर बी-1, गांव शहीद भगत सिंह लुधियाना के रूप में हुई है।

लडभड़ोल क्षेत्र की दलेड़ पंचायत की एक महिला ने अपनी बुआ सास के बेटे (देवर) पर दुष्कर्म करने की शिकायत जोगेंद्रनगर पुलिस थाना में करीब 10 दिन पहले दर्ज करवाई थी।

पुलिस ने बताया कि आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। शुक्रवार को उसे न्यायालय में पेश किया गया। वहां से उसे एक दिन के रिमांड के बाद शनिवार को फिर न्यायालय में पेश करने के आदेश हुए।

मामले की जांच कर रहे एएसआइ लाल चंद ने बताया कि चार मई को पीडि़ता से दुष्कर्म हुआ था। इस संबंध में 15 जून को मामला दर्ज हुआ था।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

लोक गायक इंद्रजीत की एक पहल ने बदला ट्रेंड, मोनाल की जगह कृत्रिम ‘कलगी’ बनी लोगों की पहली पसंद

हिमखबर डेस्क ‘हिमाचली टोपी’ जिसे पहाड़ी टोपी भी कहा जाता है,...

स्कूल के समीप रंगड़ों ने मां समेत दो बच्चों पर किया हमला, अस्पताल में भर्ती

हिमखबर डेस्क जनपद के जोगिंद्रनगर उपमंडल के द्राहल क्षेत्र में...