महिला ने फंदा लगा कर ली आत्‍महत्‍या, मां की शिकायत के बाद पुलिस ने पति किया गिरफ्तार

--Advertisement--

Image

मंडी – नरेश कुमार

जिला मंडी के द्रंग हलके के टांडू गांव में एक महिला ने फंदा लगाकर जान दे दी। मृतका की मां शीला देवी की शिकायत पर पुलिस ने आरोपित पति को गिरफ्तार किया है जिसे शनिवार को सीजेएम मंडी के समक्ष पेश किया जाएगा।

वीरवार रात करीब आठ बजे खाना खाने के बाद महिला अपने कमरे में चली गई। वहां कमरे में फंदा लगा लिया। बड़े बेटे संतोष कुमार ने मां को फंदे से लटका देख शोर मचाया। छोटे भाई अक्षय की मदद से मां को फंदे से उतारकर जोनल अस्पताल मंडी पहुंचाया।

वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शीला देवी ने बताया कि बताया कि उसकी बेटी रामदेई की शादी 25 साल पहले टांडू निवासी गोपाल से हुई थी। गोपाल राजमिस्त्री है। बताया जा रहा है कि महिला पति की प्रताडऩा से तंग थी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में हजारों कर्मचारियों को राहत, नियमितीकरण के नियम बदले; अब 6 माह का नुकसान नहीं

हिमाचल में नियमितीकरण का इंतजार कर रहे हजारों कर्मचारियों...