
हमीरपुर – अनिल कपलेश
हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग, हमीरपुर (HPSSC) ने विभिन्न विभागों में खाली 1508 पद भरने के लिए पात्र अभ्यर्थी 30 जून रात 11:59 बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आयोग द्वारा ऑफलाइन आवेदन स्वीकार नहीं होंगे।
ऑनलाइन आवेदन की डाउनलोड प्रति और आवश्यक प्रमाण-पत्र मूल्यांकन परीक्षा के दौरान प्रस्तुत करने होंगे। 18 से 45 आयु वर्ष के अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। अधिकतम आयु सीमा में आरक्षित वर्ग को पांच वर्ष तक छूट का प्रावधान है।
