ट्रांसपोर्टर के घर पर आधी रात को हुई फायरिंग, खिड़की-दरवाजे पर पांच राउंड दागे

--Advertisement--

Image

हमीरपुर – अनिल कपलेश

हिमाचल प्रदेश के मनाली के बाद अब हमीरपुर जिले में फायरिंग हुई है. मंडी और हमीरपुर सीमा पर सटे जाहू में मुड़खर तुलसी गांव में आधी रात एक घर पर फायरिंग की घटना सामने आई है.

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँची. घर पर रात 12 बजे के करीब 5 राउंड फायरिंग की गई है. गोलियों के निशान घर के दीवार पर साफ देखे जा सकते हैं. रात को ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं. घटनास्थल की वीडियोग्राफी की गई है और मौके पर चली हुई गोलियों के खोल भी बरामद किए गए हैं.

जानकारी के अनुसार, गोलियों की आवाज होने से अचानक से पूरा गांव सहम गया. अनुज नाम के व्यक्ति के घर पर यह फायरिंग हुई है. फायरिंग के बाद जैसे ही अनुज अपने परिवार जनों के साथ बाहर निकले तो अंधेरा होने की वजह से वह गोली चलाने वालों को नहीं देख पाए. गोलीबारी की इस घटना से इलाके में दहशत फैल गई है.

पेशे से बस ऑपरेटर हैं अनुज

अनुज बस ऑपरेटर हैं और उनके पास 3 प्राइवेट बसें हैं. मुड़खर पंचायत के मुड़खर तुलसी गांव में वह अपने माता-पिता के साथ घर पर थे. जब रात को गोलियां चली तो उनकी मां को सबसे पहले पता चला. उन्हें लगा कि घर के साथ लगते बिजली बोर्ड के ट्रांसफार्मर में शार्ट सर्किट होने से आवाज हुई है, लेकिन एक के बाद एक लगातार पांच बार आवाज आने से उन्होंने बाहर आकर देखा तो दीवार पर निशान पड़े हुए थे.

इसके बाद मां ने बेटे अनुज को उठाया और आस पड़ोस के लोग ही एकत्र हो गए. रात को दो बजे के करीब पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल पर चली हुई गोलियों के कवर बरामद किए गए हैं तथा वीडियोग्राफी भी की गई है. अनुज ने 100 नंबर पर इस घटना की जानकारी पुलिस को दी थी.

बड़ी गाड़ी जाती देखी-मां

मुड़खर निवासी व्यक्ति अनुज का कहना है कि रात को 12:00 बजे के करीब उसके घर पर 5 राउंड फायरिंग गोलियां चलाई गई है. इन गोलियों के निशान उनके दीवारों पर और दरवाजों पर हैं. गोली चलने की आवाज सुनकर जब वह बाहर निकले तो अंधेरे की वजह से उन्हें कोई भी दिखाई नहीं दिया. अनुज ने कहा कि उनकी मां का कहना है कि उन्होंने कोई बड़ी गाड़ी घर से जाते हुए देखी है.

भोरंज थाना के एसएचओ सुरम सिंह का कहना है कि इस मामले में छानबीन की जा रही है. पुलिस टीम ने मौके पर जाकर सबूत जुटाए हैं. पुलिस अधीक्षक हमीरपुर आकृति शर्मा से जब इस विषय पर बात की गई तो उन्होंने कहा कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...