टिप्पर ने बाइक को मारी टक्कर, होमगार्ड जवान की पत्नी जख्मी…रैफर

--Advertisement--

Image

ऊना – अमित शर्मा

उपमंडल गगरेट में थपलां-बड़ोह मार्ग पर एक टिप्पर ने मोटरसाइकल को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक पर सवार महिला की दोनों टांगे टिप्पर के नीचे आ गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। वहीं पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर टिप्पर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार शुक्रवार दोपहर को बड़ोह सड़क मार्ग पर होमगार्ड जवान तेजा सिंह अपनी पत्नी शर्मिला देवी (46) के साथ अपने घर थपलां जा रहा था। इस दौरान एक टिप्पर जोकि रेत से भरा था। दोनों एक ही दिशा में जा रहे थे कि अचानक टिप्पर चालक ने टिप्पर की गति बढ़ा दी और मोटरसाईकिल को साइड से टक्कर मार दी, जिसमें पति -पत्नी नीचे गिर गए। टिप्पर से शर्मिला देवी की दोनों टांगे बुरी तरह से कुचली गई।

बताया जा रहा है कि हादसे के बाद से टिप्पर चालक मौके से फरार हो गया। महिला को गंभीर हालत में सिविल अस्पताल गगरेट लाया गया। जहां डॉक्टर ने उसकी बिगड़ती हालत को देखकर क्षेत्रीय अस्पताल रैफर कर दिया। वहीं पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर टिप्पर चालक के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

एसपी अर्जित सेन ठाकुर ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि इस हादसे से होमगार्ड जवान की पत्नी घायल हुई है। पुलिस ने टिप्पर को कब्ज़े में लेकर चालक के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...