जिला चम्बा के स्वास्थ्य विभाग में जंगल राज

--Advertisement--

Image

कभी एक तो कभी दूसरे स्वास्थ्य केंद्रों पर लटके होते हैं ताले, बिभागीय अधिकारी करते हैं मामलों में लीपापोती।

हिमखबर सिहुन्ता – अनिल संबियाल

गौरतलब हो कि जिला चम्बा के स्वास्थ्य विभाग के स्वास्थ्य खण्ड समोट में जंगल राज फैला हुआ है । कभी एक तो कभी दूसरा स्वास्थ्य संस्थान डयूटी टाइम में बन्द पाया जा रहा है।

बता दें कि पिछले 15 दिन पहले स्वास्थ्य केंद्र काथला डयूटी टाइम में बंद मिला तो कल दिनांक जून 22 बुधवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मौरठू पर दोपहर 3.30 बजे ताले लटके मिले ।

लोगों की गुप्त सूचना के आधार पर जब मिडिया ने अपने कैमरों का रुख स्वास्थ्य केंद्र मौरठू की और किया तो 3.30 बजे ही स्वास्थ्य केंद्र के दरबाजों पर ताले लटके मिले । जिसकी सूचना तुरंत मिडिया कर्मियों ने स्वास्थ्य खण्ड अधिकारी समोट डॉ सतीश फोतेदार को उनके दुरभाष नम्बर पर दी । तथा बन्द दरबाजों की फोटोज भी सैंड की ।

बता दें कि यह मौरठू स्टेशन मुख्य सड़क सिहुंता चोवारी से 8 किलोमीटर की दूरी पर है और साथ लगते जिला कागड़ा के क्षेत्र भी 8, 10 किलोमीटर दूरी ओर हैं । किसी एमरजेंसी में अगर किसी को फर्स्ट ऐड भी चाहिए तो इस स्वास्थ्य केंद्र के बन्द होने के चलते बह भी नहीं मिलेगी ।

जबकि हिमाचल सरकार अपने हर मंच पर स्वास्थ्य सुविधांए देने का जिक्र करती है । ऐसी घटनांए देख कर तो लोगों की बह बात सत्य सिद्ध होती है कि हिमाचल सरकार के बर्तमान मुख्यमंत्री की ब्यूरोक्रेट्स पर पकड़ नहीं है ।

क्षेत्र के लोगों बाबू राम , कुलदीप सिंह , कालू राम, काकू ,मोनू , समशेर सिंह ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी चम्बा, से इस मामले में कड़ा सज्ञान लेने की गुहार लगायी है ।

क्या कहते है अधिकारी

इस संदर्भ में जब खण्ड चिकित्सा अधिकारी समोट सतीश फोतेदार से उनके दुरभाष नम्बर पर बात की तो उन्होंने कहा कि आपके माध्यम से मामला मेरे ध्यान में आया है । खंड चिकित्सा अधिकारी समोट ने मीडिया बंधुओं से बन्द स्वास्थ्य केंद्र की फोटो अपने व्हाट्सएप नम्बर पर मंगवाई ।तथा उचित कार्यवाही की बात कही ।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में एक और छात्र ने की आत्महत्या, मानसिक और शारीरिक प्रताडऩा से टूट गया नौवीं का स्टूडेंट

हिमखबर डेस्क खुंडिया थाना क्षेत्र के गांव ठम्बा के 14 वर्षीय...

हिमाचल के युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी, दुबई-मॉरीशस में निकली 225 नौकरियां

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के युवाओं के लिए विदेश में...

JOA लाइब्रेरियन का फाइनल परिणाम घोषित, 77 उम्मीदवारों का हुआ चयन

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (एचपीआरसीए) ने स्कूल...

सुंदरनगर के भवाना चौक के पास निजी बस पलटी, 19 यात्री घायल; अफरा-तफरी का माहौल

हिमखबर डेस्क मंडी जिले के सुंदरनगर उपमंडल में सोमवार दोपहर...