अग्निपथ योजना के विरोध में देहरा के युवाओं ने अक्षय सिंह डडवाल की अध्यक्षता में निकाला रोष मार्च

--Advertisement--

Image

देहरा – शिव गुलेरिया

आज केंद्र सरकार की अग्निपथ योजना के विरोध में तहसील देहरा के युवाओं ने आज अक्षय सिंह डडवाल की अध्यक्षता में शांति पूर्वक रोष मार्च निकाला । मार्च के बाद तमाम युवा साथियों ने एकदिवसीय अनशन भी किया ताकि सरकार को अपनी आवाज गांधीवादी तरीके से सुना सके।

इसमें हनुमान चौक देहरा से लेकर शहीद भुवनेश डोगरा स्टेडियम तक पैदल मार्च किया और उसके बाद वहां पर अनशन करने के लिए बैठ गए। आज ना केवल देहरा के बल्कि पूरे प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर पर युवा आक्रोशित है और वह केंद्र सरकार के खिलाफ लामबंद हो रहा है।

डडवाल ने कहा की केंद्र सरकार ने वन रैंक वन पेंशन पर वोट लिया था लेकिन अब 8 वर्षों के बाद 9 रैंक 9 पेंशन पर केंद्र सरकार पहुंचकर युवाओं के हितों पर कुठाराघात कर रही है।

इस प्रदर्शन के दौरान तमाम युवा जोश में नजर आए। शशांक जसवाल जोकि युवा हितों की लगातार समस्या उठाते हैं उन्होंने कहा की जुबा हार्डी संधू लंकोर तीव्र कर देंगे और इसको जिला स्तरीय राज्य स्तरीय और बाद में राष्ट्रीय स्तर पर लेकर जाएंगे जब तक सरकार तुगलकी फरमान वापस नहीं लेगी। इस मौके पर हार के वरुण काचरा युवा प्रधान भी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान प्रशांत ने कहा कि सरकार भारत को अन्य देशों से तुलना करना छोड़ कर भारत के युवाओं पर ध्यान दें और एमपी एमएलए पेंशन भी बंद होनी चाहिए।

इस मौके पर अनिकेत पठानिया, विशाल शास्त्री, रितिक , अश्विनी प्रशांत ,सुमित कुमार आशीष , साहिल, विशाल राणा, मनु कुमार वह अन्य शामिल हुए।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कसौली में सात फेरों का खौफनाक अंत, पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर मार डाला पति, शव झाडिय़ों में फेंका

हिमखबर डेस्क सोलन जिला के कसौली विधानसभा क्षेत्र में रिश्तों...

हिमाचल में एक और छात्र ने की आत्महत्या, मानसिक और शारीरिक प्रताडऩा से टूट गया नौवीं का स्टूडेंट

हिमखबर डेस्क खुंडिया थाना क्षेत्र के गांव ठम्बा के 14 वर्षीय...

हिमाचल के युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी, दुबई-मॉरीशस में निकली 225 नौकरियां

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के युवाओं के लिए विदेश में...