Big Breaking: हिमाचल में अवैध संबंधों का खौफनाक अंजाम, पत्नी और उसके प्रेमी को मारी गोली, खुद भी गोली मारकर की आत्महत्या

--Advertisement--

Image

व्यूरो रिपोर्ट

पर्यटन नगरी मनाली के एक निजी होटल में एक होटल कारोबारी ने अपनी पत्नी और उसके प्रेमी को गोली मारने के बाद खुद पर भी गोली चला दी। इस सनसनीखेज वारदात में प्रेमी और पति दोनों की मौत हो गई है। जबकि महिला के बाजू में गोली लगी है। वह अस्पताल में दाखिल है।

पुलीस टीम मौके पर पहुंच गई है। कुल्लू से पुलिस अधीक्षक भी मनाली पहुंच रहे है। डीएसपी हेमराज ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। एफएसएल की टीम को भी मौके पर बुलाया गया है। घटना सुबह सात बजे की बताई जा रही है।

जब गोली चलने की आवाज सुनी तो होटल स्टाफ घटनास्थल की ओर दौड़ा। मौके पर खून से लथपथ दो लोग और एक महिला फर्श पर पड़े थे। तीनों के आपस में परिचित होने और कारोबारी संबंध होने के चलते आपसी लेनदेन और अवैध संबंध की दिशा में भी पुलिस अपनी जांच आगे बढ़ा रही है।

जानकारी के मुताबिक दिल्ली की दो महिलाओं ने होटल को लीज पर लिया था। बीती रात दोनों महिलाओं ने एक दोस्त को डिनर पर बुलाया था। रात को एक महिला उस दोस्त के साथ कमरे में ठहरी थी। इसी बीच दिल्ली से दोस्त के साथ ठहरी महिला का पति मौके पर पहुंच गया।

पत्नी को अज्ञात व्यक्ति के साथ देख उससे झगड़ा करने लगा। महिला के पति ने आवेश में आकर पत्नी के दोस्त पर गोली चला दी, जिससे उसकी मौत हो गई। दोस्त की मौत के बाद महिला के पति ने खुद को भी गोली मार दी है, जिससे दोनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं महिला इस घटना में घायल बताई जा रही है।

एसपी गुरुदेव शर्मा ने पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही हैं। शव को कब्जे में ले लिया गया है। मौके पर पुलिस व फोरेंसिक टीम जांच में जुटी हुई है। फ़िलहाल पुलिस ने मृतकों सहित घायल महिला की पहचान सांझा नहीं की है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

प्रधानमंत्री मोदी आज सभी मुख्यमंत्रियों से करेंगे बात, मिडल ईस्ट के बिगड़े हालात पर होगी चर्चा

 हिमखबर डेस्क  प्र्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को देश के सभी...

फिर चर्चा में सिरमौर की अनोखी शादी || दो भाइयों की पत्नी बनने वाली है मां, सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले में अनोखी शादी...

दर्दनाक हादसा || तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से पत्रकार विनोद कुमार की मौत

हिमखबर डेस्क  ऊना-भोटा मुख्य सड़क पर लठियानी के समीप एक...

8000 दीपों से जगमगाया मां बाला सुंदरी धाम, रामनवमी पर भव्य आरती से गूंजा वातावरण

हिमखबर डेस्क  रामनवमी के पावन पर्व पर उत्तर भारत के...