खाई में लुढ़की मंडी के CMO की गाड़ी, मंत्री ने काफिला रोककर की मदद

--Advertisement--

Image

सुंदरनगर, 24 जून – डॉली चौहान

मंडी जिला के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. देवेंद्र कुमार शर्मा चंडीगढ़ से मंडी लौटते समय वीरवार देर रात परिवार सहित हादसे का शिकार हो गए।

वहीं हादसे के समय मौके से गुजर रहे हिमाचल प्रदेश सरकार के खाद्य आपूर्ति मंत्री राजिंद्र गर्ग ने अपने काफिले को रोक कर घायलों को रेस्क्यू कर स्थानीय अस्पताल भेजा।

खाद्य आपूर्ति मंत्री राजिंद्र गर्ग भी वीरवार को चंडीगढ़ से भाजपा दल की बैठक से घुमारवीं वापिस लौट रहे थे। वहीं पुलाचर के समीप पहुंचने पर उन्हें पता चला कि एक गाड़ी ढांक से नीचे गिर गई है। दुर्घटना में कुछ लोग घायल हो गए हैं। इस पर मंत्री द्वार गाड़ी को रुकवा कर स्टाफ सहित घायलों की मदद की।

जानकारी के अनुसार सीएमओ मंडी डॉ. देवेंद्र कुमार शर्मा अपने निजी कार्य से चंडीगढ़ गए हुए थे। इसी दौरान वीरवार को वापिस मंडी लौटते समय बिलासपुर जिला के स्वारघाट से लगभग 6 किलोमीटर पीछे गड़ामोड़ा के समीप उनकी निजी गाड़ी अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे लुढ़क गई।

हादसे के समय गाड़ी में देवेंद्र शर्मा के साथ उनका बेटा, पत्नी और पत्नी की बहन मौजूद थे।  बताया जा रहा है कि हादसे में गाड़ी में मौजूद लोग सुरक्षित हैं और मामूली चोटें आई हैं।

मामले की जानकारी देते हुए सीएमओ डॉ. देवेंद्र कुमार शर्मा ने कहा कि चंडीगढ़ से मंडी वापिस आते समय परिवार सहित उनकी निजी गाड़ी सड़क से नीचे लुढ़कने के कारण दुर्घटनाग्रस्त हुई है। उन्होंने कहा कि हादसे में गाड़ी में सवार सभी लोग सुरक्षित हैं और मामूली चोटें आई हैं। उन्होंने कहा कि गाड़ी में बैठे लोगों का चेकअप मेडिकल कॉलेज नेरचौक में करवाया जाएगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में एक और छात्र ने की आत्महत्या, मानसिक और शारीरिक प्रताडऩा से टूट गया नौवीं का स्टूडेंट

हिमखबर डेस्क खुंडिया थाना क्षेत्र के गांव ठम्बा के 14 वर्षीय...

हिमाचल के युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी, दुबई-मॉरीशस में निकली 225 नौकरियां

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के युवाओं के लिए विदेश में...

JOA लाइब्रेरियन का फाइनल परिणाम घोषित, 77 उम्मीदवारों का हुआ चयन

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (एचपीआरसीए) ने स्कूल...

सुंदरनगर के भवाना चौक के पास निजी बस पलटी, 19 यात्री घायल; अफरा-तफरी का माहौल

हिमखबर डेस्क मंडी जिले के सुंदरनगर उपमंडल में सोमवार दोपहर...