एक्साइज पॉलिसी में पंजीकृत न होने पर आबकारी विभाग की कार्रवाई, शराब के सात ठेके सील

--Advertisement--

Image

एक्साइज पॉलिसी में पंजीकृत न होने पर आबकारी विभाग की कार्रवाई, 75 पेटी शराब जब्त

हमीरपुर – अनिल कपलेश

एक्साइज पॉलिसी में पंजीकृत न होने पर पकड़ी गई शराब मामले में शराब के सात ठेके सील कर दिए गए हैं। गुरुवार को आबकारी विभाग ने यह कार्रवाई की है।

बीते बुधवार को ही गुप्त सूचना के आधार पर आबकारी विभाग की टीम ने ठेकों का निरीक्षण कर 75 पेटी अंग्रेजी शराब कब्जे में ली थी। यह शराब एक्साइज पॉलिसी के तहत पंजीकृत नहीं थी जिस कारण इसकी रिपोर्ट बनाकर ज्वाइंट कमिश्नर राज्य कर एवं आबकारी मंडी को भेजी गई थी।

ज्वाइंट कमिश्नर के आदेशों के अनुरूप गुरुवार को यह कार्रवाई हुई है। बताया जा रहा है कि यह शराब ठेके एक ही कारोबारी के हैं। विभाग के मंडी डिवीजन के ज्वाइंट कमीशनर उज्ज्वल सिंह राणा के निर्देशों पर यह कार्रवाई की गई है।

बीते बुधवार को टौणीदेवी क्षेत्र के कई ठेकों पर यह बड़ी कार्रवाई की गई थी। कुल सात ठेकों में विभाग ने 75 पेटी अंग्रेजी शराब सीज की है।इन पेटी में कुल 900 बोतल शराब पाई गई थी।

आबकारी विभाग ने तीन टीमें बनाकर क्षेत्र में शराब की दुकानों का निरीक्षण किया था। इस दौरान कई शराब ठेकों पर संचालक एक ब्रांड की शराब रखने के संदर्भ में दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर पाए। दस्तावेज प्रस्तुत न करने पर आबकारी विभाग ने 75 पेटी अंग्रेजी शराब की अपने कब्जे में ले ली थी।

राज्य कर एवं आबकारी विभाग के सहायक आयुक्त अनुराग गर्ग की अगवाई में यह कार्रवाई हुई है। राज्य कर एवं आबकारी विभाग हमीरपुर के उपायुक्त विशाल गोरला ने कहा कि मामले में ज्वाइंट कमीशनर को रिपोर्ट भेजी गई थी। उनके निर्देशों के आधार पर कार्रवाई करते हुए गुरुवार को ठेकों को सील किया गया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने माउंट एवरेस्ट विजेता रुचि ठाकुर को किया सम्मानित, दिया 1 लाख का नकद पुरस्कार

हिमखबर डेस्क करसोग निवासी रुचि ठाकुर ने मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह...

हिमाचल में 11 जुलाई तक भारी बारिश की चेतावनी

छह से लेकर नौ जुलाई तक ऑरेंज अलर्ट, 11...

धर्मशाला के डॉ. अभिनव ने कैमरे में कैद कीं 600 दुर्लभ पक्षी प्रजातियां

हिमखबर डेस्क धर्मशाला जोनल अस्पताल में तैनात त्वचा रोग विशेषज्ञ...