कुश्ती: 70 किलो भार में मंजीत सिंह ने स्वर्ण तो सुजल कालिया ने जीता रजत पदक

--Advertisement--

Image

बकलोह – भूषण गुरुंग

भटियात क्षेत्र की राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला परछोड़ में अंडर- 19 जोन स्तरीय की चलने वाली खेलकूद प्रतियोगिता का समापन बीते दिन किया गया।

इस प्रतियोगिता में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला नैनीखड्ड के 15 बच्चों ने वालीबाल , कुश्ती , बैडमिंटन और शतरंज में भाग लिया था और इन सभी होने वाली खेलों में सभी छात्रों द्बारा अपना बेहतर प्रदर्शन किया गया ।

इस किए गए बेहतर प्रदर्शन में 70 किलो भार में मंजीत सिंह ने स्वर्ण पदक जीता तो वहीं सुजल कालिया ने रजत पदक हासिल किया। इसके अलावा कुश्ती प्रतियोगिता में भी नैनीखड्ड विधालय ने उपविजेता का खिताब प्राप्त किया ।

जिसको लेकर शुक्रवार को नैनीखड्ड विधालय परिसर में विजेता रहे खिलाड़ियों के सम्मान व उनकी हौंसला अफजाई के लिए एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया । जिसमें पदक विजेता व बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का सम्मान प्रधानाचार्य मीनू चोपड़ा द्बारा किया गया ।

प्रधानाचार्य ने प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी खिलाड़ियों को आर्शीवाद देते हुए उनका आने वाला भविष्य बेहतर हो इसकी कामना की । इस मौके पर डी पी ई जोगिंदर कुमार व विधालय के सभी शिक्षक विशेष तौर पर उपस्थित रहे ।

प्रधानाचार्य मीनू चोपड़ा ने बताया कि आगे किसी भी प्रकार की होने वाली प्रतियोगिताओं के लिए विधालय के बच्चों को इससे भी बेहतर प्रदर्शन करने के लिए तैयार किया जाएगा ।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

नैना देवी में सड़क हादसा, ट्रेवलर पलटने से बच्चों सहित 15 श्रद्धालु घायल, मची चीख-पुकार

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर स्थित विश्व विख्यात शक्तिपीठ...

NEET परीक्षा को लेकर कांगड़ा प्रशासन सतर्क, 12 केंद्रों पर होगी परीक्षा

तीन मई को कांगड़ा जिला में 12 केंद्रों में...

DAV पब्लिक स्कूल गोहजू में बच्चों ने सीखे सड़क सुरक्षा के गुर

शाहपुर - नितिश पठानियां DAV पब्लिक स्कूल, गोहजू में LKG...