हिमाचल: चरस तस्‍करी करने जा रहे दो शातिरों ने पुलिस से ही मांग ली लिफ्ट, तीन किलो खेप समेत पकड़े गए

--Advertisement--

Image

कुल्लू – आदित्य

जिला कुल्‍लू में पुलिस की एसआइयू ने तीन किलो 32 ग्राम चरस सहित दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपितों की पहचान बालकृष्ण निवासी छबोली डाकघर चवाई तहसील आनी जिला कुल्लू व श्याम सिंह निवासी टिप्पर डाकगार कोठी तहसील आनी जिला कुल्लू के रूप में हुई।

एसआईयू कुल्लू की टीम, भुंतर, लारजी, बंजार, आनी में गश्त पर थी। जब टीम गशत के दौरान पटारना पुल नजदीक कांडूगाड पहुंचे तो सड़क के दाहिने तरफ पुल के पास खडे़ दो व्यक्ति में से एक ने लिफ्ट मांगने का इशारा किया।

उसके इशारे करने पर गाड़ी को रोका। जैसे ही लिफ्ट मांगने वाला व्यक्ति नजदीक आया तो पुलिस को देखकर भागने की कोशिश करने लगा। पुलिस टीम ने गाड़ी से उतरकर पुल के मध्य दोनों को पकड़ लिया।

इस दौरान दोनों से भागने और चिल्लाने और हाथ में उठाए थैले के बारे में पूछा। दोनों हड़बड़ाहट में कुछ न बता पाए। शक के आधार पर जब थैले की तलाशी ली तो उसमें चरस पाई गई। इसका वजन करने पर यह तीन किलो 32 ग्राम पाई गई।

एसआईयू ने गवाह प्रधान रोशन लाल और पंचायत सदस्य सुनीता देवी के सामने आरोपित श्याम लाल द्वारा उठाए कैरी बैग को खोला गया है। मामले की पुष्टि पुलिस अधीक्षक कुल्लू गुरदेव शर्मा ने की है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में...

डील का असर: होर्मुज लांघने वाले जहाजों को 60 दिन टैक्स माफ, ईरान उठाएगा खर्च

हिमखबर डेस्क ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एसएनएसई) ने...

NEET अभ्यर्थियों को HRTC में मुफ्त यात्रा, 20 से 22 जून तक नहीं लगेगा किराया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को...

न पार्किंग की व्यवस्था, न श्रद्धालुओं के चलने का रास्ता… हिमाचल के चामुंडा धाम में चरमराई व्यवस्था

हिमखबर डेस्क प्रसिद्ध श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर में इन...