
नगरोटा सूरियां – शिव गुलेरिया
गैलेक्सी पब्लिक स्कूल नगरोटा सूरियाँ में छात्र परिषद का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। इसमें नवनिर्वाचित सदस्यों को उनके दायित्व सौंपे गए। समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि द्वारा दीप प्रज्वलित करते हुए किया गया ।
इसके बाद स्कूल प्रबंधक निर्देशक डॉक्टर गुलशन कुमार वैद्य और निर्देशिका श्रीमती किरण लता वैद्य जी ने स्मृति चिन्ह व छात्रों द्वारा हस्तनिर्मित गुलदस्ता देकर मुख्य अतिथि डा० प्रिया धीमान को सम्मानित किया।
कार्यक्रम की शुरुआत विद्यार्थियों द्वारा सरस्वती वंदना से की गई। मुख्य अतिथि खंड चिकित्सा अधिकारी डा० प्रिया धीमान थी। जिन्होंने विभिन्न पदाधिकारियों को बेच और शैशे पहना कर सम्मानित किया।
मुख्य अतिथि ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि यह पद शक्ति का नहीं बल्कि जिम्मेदारी का द्योतक है अतः आप लोगों से अपेक्षा है कि इस जिम्मेदारी का निर्वाह कुशलतापूर्वक करेंगे।
विद्यालय के विभिन्न सदनों के पदाधिकारियों ने अपने सदनो की कुछ छात्रों की टुकड़ियों के साथ शानदार कदमताल करते हुए मुख्य अतिथि को सलामी दी।
मुख्य अतिथि ने अनुशासन और शिष्टाचार के पथ पर अग्रसर होने की प्रेरणा देते हुए पदाधिकारियों को विद्यालय की गरिमा को उन्नत करने की शपथ दिलाई।
नवनिर्वाचितो के नाम उनके पदों के साथ
स्कूल कप्तान कृतिका वैद्य ,स्कूल उपकप्तान सोनाक्षी। सीनियर हेड ब्वॉय दीक्षांत ,सीनियर हेड गर्ल रिया ,जूनियर हेड ब्वॉय सलज महाजन , जूनियर हेड गर्ल तन्वी अनुशासन प्रभारी कृष, अनुवाला, आजाद सदन कप्तान हार्दिक उपकप्तान संजम ,नेहरू सदन कप्तान सौरभ उप कप्तान अनुभव ,शिवाजी सदन कप्तान ऋषभ उपकप्तान आकर्षित और टैगोर सदन कप्तान प्रांजल उपकप्तान हर्ष सांस्कृतिक प्रभारी अभिषेक, अक्षम और प्रियांशी। स्पोर्ट्स कप्तान निष्कर्ष , रंजना और उपकप्तान मोहित सनोरिया। तथा प्रार्थना सभा संचालक सिमरन ठाकुर चुने गए।
अंत में प्रधानाचार्य अनुराग शर्मा ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए कंचन गुलेरिया और राकेश कुमार का विशेष रूप से धन्यवाद किया ।
